Hapur News: हापुड़ पुलिस पर हमाल करने वाले गिरफ्तार, वारंटियों को पकड़ने गई थी पुलिस टीम, दो महिला आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

हापुड़ पुलिस पर हमाल करने वाले गिरफ्तार, वारंटियों को पकड़ने गई थी पुलिस टीम, दो महिला आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

Hapur Crime News: गढ़ मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदूनगला में कोर्ट से वांछित चल रहे वारंटियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया। इसे बाद गुस्साए आरोपियों के परिजनों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।

महिलाओं ने विरोध करने पर एक दरोगा की वर्दी को भी फाड़ दिया। इस दौरान आरोपियों ने वारंटियों को भी पुलिस से छुड़ा लिया। पुलिस ने तीन महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जिसमें से दो महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। शेष तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

वारंटियों को पकड़ने गई थी पुलिस


थाना प्रभारी हरि कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव गंदूनगला में रहने वाले जितेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, मनोज कुमार, विजयपाल सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। संबंधित मामले में आरोपी जमानत पर छूट गए थे। उसके बाद से आरोपी न्यायालय में तारीख पर नहीं जा रहे थे। बीते दिनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट हो गए।

वारंट होने पर रात को पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान जितेंद्र, मनोज और सुखवीर घर पर ही मिल गए। पुलिस ने उनको वारंट के संबंध में जानकारी दी और गिरफ्तार कर थाने ले जाने लगी। इस दौरान आरोपी महिला वंदना, गीता, पूनम ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

हमला बोलने पर पुलिस ने उनको काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। इस दौरान एसआइ सत्यवीर सिंह की वर्दी को भी फाड़ दिया गया। हमला होने पर पुलिस ने अन्य थाने की पुलिस को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद पुलिस ने हमला कर सरकारी कार्य में बांधा डालने के आरोप में तीनों फरार वारंटी और हमला करने वाली तीनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र, गीता और वंदना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।

Share this story