केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी सहित पांच लोग जख्मी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। बक्सर से पटना लौटने के क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में कारकेड में चल रही क़ोरानसराय थाने की गाड़ी पलट गयी। इसके ठीक पीछे मंत्री की गाड़ी चल रही थी। केंद्रीय मंत्री अश्वनिनी अपनी इनोवा कार में सवार थे।ड्राइवर के सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। दुर्घटना रविवार की रात को हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
इस सड़क हादसे में समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस गाड़ी का ड्राइवर भी चोटिल हो गया।सभी केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में शामिल थे। दो पुलिसकर्मियों को अधिक चोटें आईं हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपनी देख रेख में घायलों को अस्पताल ले गए। जो दो कर्मी ज्यादा घायल हैं उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।
मंत्री अश्विनी चौबे ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डुमराव के मठीला-नारायणपुर रोड पर पुल के नहर में कारकेड में चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी दुर्खटनाग्रस्त हो गई। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी कुशल हैं। घायल पुलिसकर्मियों और चालक को लेकर डुमराव सदर अस्पताल ले जा रहा हूं। उसके बाद मंत्री अश्विनी चौबे घायलों को लेकर सदर अस्पताल गए। वहां इलाज के दौरान खुद डटे रहे। मंत्री ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।