Himachal Chunav Results: हिमाचल में भाजपा को बागियों से भरोसा, कांटे की टक्कर में बन सकते हैं किंगमेकर

Himachal Chunav Results: BJP has faith in rebels in Himachal, can become kingmaker in close fight

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में कांटे की टक्कर दिख रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी के कुछ बागी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। अगर किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलती है तो ये किंगमेकर बन सकते हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक भाजपा ने उनसे संपर्क साधना शुरू कर दिया है। 

शुरुआती रुझानों में बंजार से निर्दलीय प्रत्याशी हितेश्वर सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, डेहरा में निर्दलीय होशियार सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों के मुताबिक, हमीरपुर से निर्दलीय आशीष शर्मा आगे चल रहे हैं।

इसके अलावा हिमाचल की नालागढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर आगे चल रहे हैं। ये ऐसी चार सीटें हैं, जहां से हिमाचल में निर्दलीय आगे चल रहे हैं। इनके किंग मेकर बनने की प्रबल संभावना है। 

कांग्रेस को भी विधायक चोरी का डर


हिमाचल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 35 है और मुकाबला करीबी होने की स्थिति में जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो सकती है। इसे समझते हुए कांग्रेस ने अपने रणनीतिकारों को ऐक्टिव कर दिया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को क्राइसिस मैनेजमेंट के लिए लगाया गया है। इसके अलावा भाजपा ने विनोद तावड़े को हिमाचल भेज दिया है।


 

Share this story