US: सर्वर में खराबी, एयरपोर्ट पर फंसे हजारों यात्री, 1000 फ्लाइटें डिले

US: अमेरिका में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद यहां एयरपोर्ट पर उड़ानें बाधित हो रही हैं। यहां एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में यात्री फंस गए हैं। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी समयानुसार सुबह करीब 5:30 बजे यह खराबी आई थी। जिसे ठीक किया जा रहा है। इसके चलते तकरीबन 1000 उड़ानें लेट हो गई हैं।
बैकलॉग होने से यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। बुजुर्ग और बच्चे अधिक परेशान हो रहे हैं। अमेरिकी एजेंसियां यात्रियों के रुकने और खाने की व्यवस्था में लगी हैं। एफएए ने ट्वीट कर बताया कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशंस सिस्टम (NOTAMS) को रिस्टोर कर रहा है। ट्वीट में कहा गया हम वैलिडेशन चेक कर रहे हैं और सिस्टम को रिलोड कर रहे हैं। इससे नेशनल एयरस्पेस सिस्टम प्रभावित हुआ है।
Cleared Update No. 2 for all stakeholders: ⁰⁰The FAA is still working to fully restore the Notice to Air Missions system following an outage. ⁰⁰While some functions are beginning to come back on line, National Airspace System operations remain limited.
— The FAA ✈️ (@FAANews) January 11, 2023
घरेलू उड़ान सेवाओं पर रोक
आगे एफएए द्वारा बताया गया कि तकनीकी खराबी की वजह से NOTAMS का अपडेशन प्रभावित हुआ है, जिस वजह से फ्लाइटें समय से उड़ान नहीं भर पा रही। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी समयानुसार सुबह 9 बजे तक सभी घरेलू उड़ान सेवाओं को रोक दिया गया था। बता दें कि अमेरिका में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सभी उड़ान सेवाएं प्रभावित होने का भारत पर कोई असर नहीं पड़ा है। नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा है कि भारत में सभी हवाईअड्डों पर विमानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। फिलहाल इसका भारत से अमेरिका जाने वाली फ्लाइटों पर कोई असर नहीं पड़ा है।