America: ओक्लाहोमा सिटी बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों को बनाया निशाना; 3 की मौत

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से यूएसए में फायरिंग की घटना सामने आई है। ओक्लाहोम में दोबारा से शनिवार रात को गोलीबारी हुई।आरोपियों ने 6 लोगों को निशाना बनाया था। धुआंधार फायरिंग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।
ताबतोड़ फायरिंग में तीन घायल
अधिकारियों को रात 10 बजे के आसपास ओक्लाहोम के व्हिस्की बैरल सैलून में हुई गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुंरत पुलिस मौके पर पहुंची।उन्होंने बार के अंदर तीन वयस्कों को मृत पाया। ओक्लाहोमा सिटी पुलिस के अनुसार, तीन अन्य लोगों को घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है और दो घायल हैं। पुलिस ने कहा कि घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
फायरिंग का मकसद है अंजान
कोको-टीवी ने बताया कि पुलिस ने कहा कि न्यूकैसल रोड के पास व्हिस्की बैरल सैलून और दक्षिण-पश्चिम ओक्लाहोमा सिटी में साउथ रॉफ एवेन्यू में रात करीब 9 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। ओक्लाहोम के व्हिस्की बैरल सैलून में हुई गोलीबारी किस मकसद से की गई अभी इसका पता लगाया जा रहा है।
अभी तक नहीं पकड़ा गया कोई आरोपी
पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने ओक्लाहोम के लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है।ओक्लाहोमा सिटी पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि जांचकर्ता न्यूकैसल रोड के 4100 ब्लॉक में घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक एक भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया है।