क्यों नहीं पीनी चाहिए सुबह चाय ? खाली पेट चाय पीने से सेहत को होते हैं कई नुकसान, आयुर्वेदाचार्य से जानें इससे होने वाली परेशानियां

सुबह खाली पेट चाय पीने के हो सकते हैं ये नुकसान

सुबह खाली पेट चाय पीने के हो सकते हैं ये नुकसान

एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर सुबह उठने के साथ चाय पी रहे हैं तो रात भर हमारे मुंह में उत्पन्न बैक्टीरिया होंगे। वो चाय पीने से चाय के साथ पेट के अंदर चली जाएगी और शरीर को नुकसान पहुंचाएगी। इसके साथ ही चाय की पत्तियों में कई कैमिकल्स होते हैं, जिनमें निकोटीन, कैफीन इत्यादि मिला होता है। इसके कारण आप इसे पीने के आदि हो जाते हैं। अगर आप ज्यादा चाय पीना शुरू करेंगे तो इससे कई तरह की बीमारी होगी।
 

1अल्सर प्रॉब्लम

अल्सर प्रॉब्लम

सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने से पेट के अंदरूनी हिस्से पर चोट लग सकती है जिसके कारण अल्सर की समस्या हो सकती है।

2तनाव की समस्या

तनाव की समस्या

आप अगर सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीते हैं तो शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे नींद न आने की समस्या हो जाती है और तनाव बढ़ जाता है।

3अनियंत्रित ब्लड प्रेशर

अनियंत्रित ब्लड प्रेशर

अगर खाली पेट चाय पीते हैं तो चाय में मौजूद कैफीन शरीर में घुलते ही ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है।

4धीमी पाचन क्रिया

धीमी पाचन क्रिया

सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने से कई लोगों को गैस की समस्या हो जाती है जिसके कारण पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

5ब्लड शुगर है बढ़ता

ब्लड शुगर है बढ़ता

सुबह खाली पेट चाय पीने से ब्लड शुगर बढ़ जाता है और हमारे सेल्स को कोई भी पोषण नहीं मिल पाता, जिससे शरीर का एसिड-एल्कलाइन संतुलन बिगड़ जाता है।

Share this story