Uttarakhand Tourist Places: सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड के ये हिल स्टेशन, चले आइये वीकेंड पर; लें प्रकृति का आनंद

Uttarakhand Tourist Places इस सर्दियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उत्तरखंड के हिल स्टेशन बेस्ट हैं। यहां के खुदरत के नजारे आपके मन को शांति देंगे। साथ ही आपके मूड को भी रिफ्रेश कर देंगे। अगर मौसम ने साथ दिया तो आप बर्फबारी का आनंद भी ले सकते हैं। तो देर किस बात की चलिए जानते हैं इन हिल स्टेशन के बारे में।
उत्तराखंड के ये बेस्ट हिल स्टेशन (Uttarakhand Best Tourist Place)
1 मसूरी ( Mussoorie)
पहाड़ों की रानी मसूरी हमेशा से पर्यटकों की पहली पसंद रही है। ये एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जहां पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। आप यहां एक साथ कई जगहों की सैर एक साथ कर सकते हैं। मसूरी देहरादून से मात्र 38 किलोमीटर की दूरी पर है। मसूरी की तलाश वर्ष 1827 में एक अंग्रेज अफसर कप्तान यंग ने की थी।
2 चंबा ( Chamba)
चंबा उत्तराखंड के टिहरी जनपद में स्थित है। चंबा मसूरी से 60 किमी और ऋषिकेश से 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यहां की शांत वादियां पर्यटकों को आकर्षित करती है।
3 औली (Auli)
औली उत्तराखंड के चमोली जनपद में हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित है। गढ़वाली बोली में औली को औली बुग्याल अर्थात 'घास के मैदान' के नाम से जाना जाता है। सर्दियों में बर्फबारी का नजारा नजदीक से देखने को मिलता है। इस लिए सैकड़ों प्रकृति प्रेमी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। औली जोशीमठ से 16 किमी की दूरी पर है। उत्तराखंड परिवहन की बसें जोशीमठ और ऋषिकेश (253 किमी) के बीच नियमित चलती हैं।
4 कसौनी ( Kasauni)
पर्यटक स्थल कसौनी उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में स्थित है। कौसानी से हिमालय की चोटियों के दर्शन किए जा सकते हैं। वर्ष 1929 में कौसानी में महात्मा गांधी ने 12 दिन बिताए थे। हिंदी कवि सुमित्रा नंदन पंत का जन्म कौसानी में हुआ था। कसौनी जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
5 नैनीताल (Nainital)
झीलों का शहर नैनीताल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस शहर की खूबसूरत वादियां आपने कई फिल्मों में भी देखी होंगी। यहां आपको जीवन की भागदौड़ और तनाव से शांति मिलेगी। यहां घूमने के लिए नैनी झील, माल रोड, चिड़ियाघर, ईको केव गार्डन आदि पर्यटक स्थल हैं। इस शहर से करीब 25 किमी दूरी पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन है। यहां से देशभर से ट्रेनें आती हैं।