Amarnath Yatra 2022: जून के आखिर से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, जान लें रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी जानकारियां

Amarnath Yatra 2022: Amarnath Yatra is starting from the end of June, know registration and other important information

 Amarnath Yatra 2022: शिव भक्तों के लिए अमरनाथ यात्रा का बहुत महत्व है।  पिछले दो सालों से कोरोना महामारी की वजह से यह यात्रा बंद थी लेकिन इस बार भक्तगण एक बार फिर से अमरनाथ यात्रा पर जा सकेंगे। अमरनाथ यात्रा गर्मियों में कुछ ही दिनों के लिए ही खुलती है। समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ जी की गुफा ज्यादातर समय बर्फ की चादर ओढ़े रहती है। हर साल प्राकृतिक तरीके से अमरनाथ जी की गुफा में बर्फ का शिवलिंग निर्मित हो जाता है जिसके दर्शन के लिए दुनियाभर से श्रद्धालुओं की भीड़ यहां उमड़ती है।

अफगानिस्तान: Kabul में हाई स्कूल और ट्रेनिंग सेंटर के पास हुआ धमाका , 6 लोगों की मौत, कई घायल

अमरनाथ यात्रा जाने की योग्यता

श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए 13 से 75 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति और 6 सप्ताह से कम गर्भावस्था वाली महिलाएं अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 11 अप्रैल से इस यात्रा के लिए पंजीकरण शुरु हो चुके हैं।

पूरे 43 दिनों की यह यात्रा होगी। इसके दौरान श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

JEE Mains Session 1: जेईई मेंस परीक्षा में फिर बड़ा बदलाव, NTA का नया फैसला... देखें @jeemain.nta.nic.in

कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

- अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Shriamarnathjishrine.com पर जाना होगा।

- होम पेज पर आने के बाद आपको रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको सबसे नीचे I Agree ऑप्शन पर टिक करना होगा।जिसके बाद आपको Register पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें आपको अपनी सारी डिटेल्स भरनी होगी।

- डिटेल्स भरने के बाद आपको सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।

- बस आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

यात्रा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

- Amarnath Yatra 2022 में रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको एक एप्लिकेशन फॉर्म भरना होता है।

- हेल्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड

- चार पासपोर्ट साइज फोटो 

अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन फीस

जिन श्रद्धालुओं को अमरानाथ यात्रा के लिए रिजस्ट्रेशन करवाना है वो पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, येस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 100 ब्रांचों में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ा दी गई है। जो रजिस्ट्रेशन फीस पहले 100 रुपए होती थी वो अब 120 रुपए कर दी गई है।

किन लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं

13 साल से कम उम्र के लोग

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग

6 सप्ताह से ज्यादा की गर्भवती महिलाएं

Share this story