Makar Sankranti 2022 : कब है मकर संक्रांति, भ्रम की स्थिति, यहां जानें सही डेट

Makar Sankranti 2022 : कब है मकर संक्रांति, भ्रम की स्थिति, यहां जानें सही डेट

Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति इस बार भी दो दिन मनाई जाएगी। 14 जनवरी की रात 8:58 बजे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होने की वजह से यह स्थिति बनेगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 15 जनवरी को सूर्योदय के समय उदया तिथि में संक्रांति रहेगी। इसलिए इस दिन ही पुण्य काल रहेगा।

14 जनवरी को स्नान

कई पंचांगों में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 2:40 पर होना बताया गया है। समय को लेकर पंचांग भेद के चलते शैव संप्रदाय से जुड़े लोग 14 जनवरी को स्नान, ध्यान कर मकर संक्रांति मनाएंगे। लेकिन वैष्णव शनिवार को ही सूर्य आराधना करेंगे। खास बात यह है कि सूर्य इसी दिन से उत्तरायण होंगे। बुध के भी इसी राशि में रहने से बुधादित्य योग और शनि प्रदोष भी रहेगा।

वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी हेट स्पीच मामले में गिरफ्तार


जयंती प्रसाद वैदिक विद्याश्रम के संस्थापक बनवारी लाल गौड़ ने बताया कि मकर संक्रांति पर इस बार दो तिथियों को लेकर लोग उलझन में हैं। हालांकि संक्रांति तब शुरू होती है जब सूर्य देव राशि परिवर्तन कर मकर राशि में पहुंचते हैं। इस बार सूर्य देव 14 जनवरी की दोपहर 2 बजकर 27 मिनट पर गोचर कर रहें हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य अस्त से पहले यदि मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे, तो इसी दिन पुण्यकाल रहेगा. 16 घटी पहले और 16 घटी बाद का पुण्यकाल विशेष महत्व रखता है।

सपा और आरएलडी ने जारी की पहली लिस्ट, 29 प्रत्याशियों को दिया टिकट, पढ़ें पूरी लिस्ट

मकर संक्रांति से बदल जाएगी इन 4 राशियों का किस्मत, देखें किसका भाग्य होने जा रहा है उदय

ज्योतिषाचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि भारतीय नक्षत्र वाणी पंचांगों में 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का समय अलग-अलग है। इस वजह से दो दिन मकर संक्रांति मनाई जा सकती है, लेकिन सूर्य उदया तिथि में संक्रांति 15 जनवरी को ही रहेगी। इस दिन सूर्योदय से दोपहर 1:15 बजे तक विशेष पुण्य काल रहेगा। इसमें स्नान, दान और सूर्य उपासना की जानी चाहिए। इसके बाद सूर्यास्त तक सामान्य पुण्यकाल रहेगा।

राधाकृष्ण ज्योतिष भक्ति संस्थान के अध्यक्ष आचार्य रामनिवास का कहना था कि 14 जनवरी की रात 8:58 पर सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसमें बुध और शनि पहले से विराजमान हैं। इस दिन बुधादित्य योग होगा। मकर राशि के स्वामी शनि हैं। सूर्य इस दिन अपने पुत्र राशि शनि में रात को पहुंचेंगे। इस बार मकर संक्रांति का वाहन बाघ और उप वाहन अश्व है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाएंगे।

Share this story