गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए फ्रिज का ठंडा पानी तो हो जाएं सावधान, आपको दे सकता है ये बीमारियां, जानिए

Life Style News: गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है। भारत के कुछ क्षेत्रों में बहुत ज्यादा तो कुछ में कम मगर भारत के हर राज्य में इतनी तो गर्मी पड़ती ही है कि लोग ठंडे पानी पीने को मजबूर हो जाए मगर अगर आप भी हर वर्ष गर्मियों में फ्रिज का पानी पीते हैं तो आप सतर्क हो जाएं क्योंकि फ्रिज का पानी पीने से बहुत सारे नुकसान होते हैं जो आपको बीमार भी कर सकता हैं। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में क्यों ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए और इसका विकल्प क्या है, आइये जानते हैं..
फ्रिज का पानी पीने से सेहत को होने वाले नुकसान-
ठंडा पानी पीने से नुकसान
गर्मियों में लगातार फ्रिज का पानी पीने से आप को गले में खराश हो सकती है और इसके साथ ही गले में संक्रमण भी सकता है। फ्रिज के पानी के सेवन से बच्चों में खासकर खांसी-बुखार के लक्षण नजर आते हैं और सिर दर्द होता है। बुजुर्गों में फ्रिज का पानी पीने से कब्ज की समस्या होती है और इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाता है।
मोटापा-
ठंडा पानी आपके शरीर में जमे फैट को और सख्त बनाता है जिस वजह से फैट बर्न होने में दिक्कत आती है। अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो ठंडे पानी से दूर रहें। कोशिश करें कि कम से कम ठंडा पानी पीएं और ज्यादा से ज्यादा गर्म या नॉर्मल पानी पीएं। गर्म पानी से आपकी बॉडी में मौजूद फैट आसानी से बाहर निकल सकता है।
पाचनशक्ति हो सकती है खराब
बहुत अधिक ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकती है। इससे खाना पचने में दिक्कत हो सकती है, कब्ज, पेट दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। जब शरीर में ठंडा पानी जाता है, तो शरीर के तापमान से मेल नहीं खाता। ऐसे में ठंडा पानी शरीर में पहुंचकर पेट में मौजूद भोजन को पचाना मुश्किल कर देता है।
कब्ज-
फ्रिज का चिल्ड पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है, जिसकी वजह से आंत अपना काम ठीक प्रकार से नहीं कर पाती है। बड़ी आंत के अच्छे से काम न करने की वजह से व्यक्ति का पेट साफ नहीं होता और वह कब्ज की शिकायत करने लगता है।
गला खराब-
आपने ज्यादातर लोगों को यह कहते भी सुना होगा कि फ्रिज का ठंडा पानी पीने से उनका गला खराब हो गया है। ध्यान रखें जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीने से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। जिसकी वजह से उन्हें गले में खराश, खांसी या अन्य कोई संक्रमण परेशान कर सकता है।
सिर दर्द और साइनस की समस्या-
अधिक ठंडा पीने से 'ब्रेन फ्रीज' की समस्या हो सकती है। यह समस्या बर्फ वाला पानी पीने या फिर आइस क्रीम ज्यादा खाने से होती है। इसमें ठंडा पानी स्पाइन की सेंसेटिव नसों को ठंडा कर कर देता है जिसका असर दिमाग पर पड़ता हैं। जो आगे चलकर सिर दर्द और साइनस का कारण बन सकता है।
लो हार्ट रेट-
हमारे शरीर में वेगस नर्व (vagus nerve) होती है जो गर्दन से होते हुए हार्ट, लंग्स और डाइजेस्टिव सिस्टम को कंट्रोल करती है। आप ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं तो ये नर्व को तेजी से ठंडी कर देती है और हार्ट रेट और पल्स रेट लो हो जाती है। इससे हार्ट से संबंधित कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
एनर्जी लेवल डाउन-
ठंडा पानी पीने से बॉडी में मेटाबॉलिज्म स्लो काम करने लगते हैं और शरीर में ज्यादा काम करने की क्षमता नहीं रह जाती है। दरअसल ठंडा पानी शरीर से फैट को रिलीज नहीं कर पाता है, जिस वजह से शरीर सुस्त रहता है और एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है।
कैसा पानी पिएं-
गर्मियों में आप गर्म या गुनगुना पानी पीने की जगह रूम टेंप्रेचर में रखा पानी या मटके वाला पानी पी सकते हैं। इससे आपकी प्यास भी बुझ जाएगी और आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा।