Remedies for Sour Belching : खट्टी डकारों से पाना है राहत तो अपनाएं रसोई में रखी ये चीजें, जल्द मिलेगी समस्या से राहत

खट्टी डकारों से पाना है राहत तो  अपनाएं रसोई में रखी ये चीजें,  जल्द मिलेगी समस्या से राहत

आजकल की इस भागती-दौड़ती जिंदगी में खराब लाइफस्टाइल और लापरवाही की वजह से लोग सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ओवरईटिंग, अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन या समय पर खाना ना खाने की वजह से अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं आने लगती हैं।

इनमें खट्टी डकारें होना एक आम समस्या है। इसकी वजह से कभी-कभी गले, पेट और सीने में तेज जलन का भी एहसास होता है। कई बार तो इसकी वजह से कई बार मूड के साथ-साथ पूरा दिन भी खराब हो जाता है। अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों के आजमा सकते हैं, इससे आपको राहत मिलेगी। 

नींबू पानी -

कभी-कभी ऐसा होता है कि सुबह उठते ही खट्टी डकार आने लगती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या होती है तो आप तुरंत एक गिलास नींबू पानी घोलकर पी लें।

मीठी दही -

मीठी दही से भी खट्टी डकारों से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे आपके पेट को ठंडक मिलेगी और खट्टी डकार की समस्या में भी तुरंत आराम मिलेगा।

sour belching

सौंफ-मिश्री -

सौंफ और मिश्री को एक साथ मिलाकर खाने से भी खट्टी डकारों से राहत पाई जा सकती है। दरअसल, सौंफ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट में गैस नहीं बनने देता जबकि मिश्री से पेट को ठंडक मिलती है। 

हींग -

हींग को पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। गैस या खट्टी डकार की समस्या होने पर आप हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हींग को पानी में घोलकर पी लें, जल्द आराम मिलेगा।

जीरा -

जीरा पेट की समस्यायों के लिए एक अच्छा उपचार है। खट्टी डकार, गैस या बदहजमी होने पर जीरे को भूनकर खाने से आराम मिलता है। भुने जीरे को आप दही में डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा भुने जीरे के पाउडर को आप सलाद या बहुत सी ड्रिंक्स जैसे आम पन्ना, शिंकजी में डालकर भी पी सकते हैं।

इलायची -

खट्टी डकार की समस्या होने पर इलायची का सेवन करने से छुटकारा पाया जा सकता है। पेट की गैस और डकार से राहत पाने के लिए रोजाना समय-समय पर इलायची चबा सकते हैं।

sour belching

लौंग -

लौंग का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र अच्छा बना रहता है। खट्टी डकार की समस्या होने पर लौंग का पानी या लौंग का सेवन करने से फायदा मिलता है।
ग्रीन टी -

अपच, खट्टी डकार या पेट से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं के लिए ग्रीन टी पीना फायदेमंद हो सकता है।

अदरक -

खट्टी डकार की समस्या होने पर आप अदरक का छोटा सा टुकड़ा मुंह में डाल लें। इसके अलावा आप अदरक का पानी या अदरक की चाय भी बनाकर पी सकते हैं, राहत मिलेगी।

पुदीने की पत्तियां -

खट्टी डकार आने पर आप पुदीने की कुछ पत्तियां भी चबा सकते हैं। यह पेट को ठंडक देने के साथ-साथ इस समस्या से भी राहत दिलाएंगी।

Share this story