Hair Care Tips: मानसून सीजन में बालों की देखभाल के लिए अपनाएं ये तरीका

मानसून के दस्तक देने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, बरसात के मौसम में कई बीमारियां भी दस्तक देती हैं। ये बीमारियां मच्छर के काटने से होती हैं। इनमें डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, जीका वायरस प्रमुख हैं। इसके अलावा, बरसात के दिनों में सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल फ्लू और बालों की समस्या भी होती हैं।
Bundelkhand Expressway: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट बरसात के आगे नहीं टिक सका बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, उद्घाटन के पांचवें दिन ही धंसा
ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो उच्च आर्द्रता और पसीना की वजह से बालों की परेशानी होती है। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है। बढ़ती उम्र में बालों की समस्या लाजमी है, लेकिन कम उम्र में बालों की समस्या चिंता का विषय है। इसके लिए मानसून सीजन में बालों की विशेष देखभाल करें। अगर आप भी मानसून सीजन में बालों की देखभाल करना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
-बारिश से बालों को बचाएं। बारिश का पानी प्रदूषित रहता है। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है। अगर बारिश में भीग जाते हैं, तो घर पहुंचते ही बालों को साफ पानी से धोएं।
-मानसून सीजन में बालों को बेहतर क्वालिटी के शैंपू से धोएं। आप प्रोटीन और केराटिन युक्त शैंपू से बालों की सफाई करें। इससे बालों की सफाई अच्छे तरीके से होगी। साथ ही बालों का नुकसान भी कम होगा।
-बालों में कंडीशनिंग जरूर लगाएं। इससे बाल हायड्रेट रहता है। आप चाहे तो हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप प्रोटीन और केराटिन रिच कंडीशनिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नारियल तेल का भी यूज कर सकते हैं।
-बालों का मसाज जरूरी है। हेयर एक्सपर्ट्स की मानें तो नियमित अंतराल पर बालों का मसाज अनिवार्य है। इससे बालों को संपूर्ण पोषण प्राप्त होता है। इसके लिए नारियल तेल बालों और स्कैल्प में लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से बालों का मसाज करें। आप चाहे तो रात में सोने से पहले भी बालों का मसाज कर सकते हैं।