Beetroot Juice Benefits: गर्मियों में चुकंदर का जूस पीने के फायदें, इस तरीके से बनाएं, जानें इसे कब पीने से मिलेगा पूरा पोषण

Beetroot Juice Benefits: Benefits of drinking beet juice in summer, make it in this way, know when you will get full nutrition by drinking it

गर्मियों में कुछ लोगों का डाइजेशन बिगड़ जाता है। उन्हें भूख नहीं लगती या फिर खाना खाते ही उल्टी जैसा मन होने लगता है। ऐसे में लोग मजबूरन खाने से जी चुराने लगते हैं। लम्बे समय तक ऐसा करने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकते हैं। ऐसे में आप अगर कुछ खाना नहीं भी जाते, तो शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए लिक्विड डाइट ले सकते हैं।

महंगे AC का मजा लें सिर्फ 915 रुपये में महीनेभर, किराए पर मिल रहे महंगे AC,इंस्टॉलेशन-मेंटेनेंस का भी झंझट नहीं

स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद

इनमें भरपूर मात्रा में पानी के अलावा जूस जरूर लें। कुछ फलों का जूस गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। जैसे, चुकंदर को हेल्थ के अलावा स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी 1, बी 2, बी 6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए कहा जाता है कि एक गिलास शुद्ध चुकंदर के जूस में एक टाइम के मील जितने पोषक तत्व होते हैं। आइए, जानते हैं चुकंदर के जूस को बनाने का सही तरीका और पीने का सही समय- 

beetroot juice

चुकंदर का जूस बनाने का तरीका 


चुकंदर का जूस बनाने के लिए आपको चुकंदर को छीलने से पहले ही धोना है, जिससे कि इसमें से मिट्टी अच्छी तरह साफ हो जाए। इसके बाद आपको इसे छिलना है. इसे छिलने के बाद इसे छोटे टुकड़े काट लें। इनके टुकड़ों को ब्लेंडर में डालें और इसमें आधा गिलास पानी डाल दें। अब ब्लेडर को चला दें। बारीक पीस लें। जरूरत पड़ने पर ऊपर से थोड़ा पानी डालकर मिला लें। आपको इसे जूस को छानना नहीं है। इसे बिना छाने पी जाएं। कई लोग इसे छानकर पीते हैं, जबकि ऐसा करने से इसके पोषक तत्व निकल सकते हैं। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आप इसमें थोड़ा पुदीना भी एड कर सकते हैं। आप इसमें बर्फ डालकर भी पी सकते हैं।


कब पिएं


चुकंदर का जूस बॉडी को डिटॉक्स करने में भी बहुत फायदेमंद है। आप इसे सुबह चाय की जगह खाली पेट पी सकते हैं या फिर वर्कआउट करने के एक घंंटे बाद भी इसे पी सकते हैं।  

Share this story