Health Tips: आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर हैं ये जूस, डाइट में जरूर करें शामिल, जल्द उतरेगा चश्मा

Health Tips: आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर हैं ये जूस, डाइट में जरूर करें शामिल, जल्द उतरेगा चश्मा

Health Tips:आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और खान पान में पोषण के कमी के कारण कई लोगो को समय से पहले ही बहुत सी समस्याओ, बीमारियों से परेशांन होना पड़ता है। ऐसी ही एक समस्या है आंखों की रोशनी आज सभी व्यक्ति अपना हर काम मोबाइल, कंप्यूटर , लैपटॉप आदि की सहयता से कर रहा है और इनसे आंखो पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे काम उम्र में ही नौजवानो, बच्चो सभी को आंखो के कमजोर होने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

इसके कारण आंखो का चश्मा बनवाने की नौबत आ जाती है। ऐसे में हेल्दी आहार की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप कई तरह के जूस भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें कैरोटेनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मैक्युला को स्वस्थ रखते हैं। आइए जानें आंखों की रोशनी के लिए आप कौन से जूस का सेवन कर सकते हैं।


पालक का जूस


हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां सिर्फ आंखों के लिए ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। खासकर पालक का जूस बहुत ही सेहतमंद होता है। अगर आप रोजाना एक गिलास पालक के जूस को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी। पालक विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, मैंगनीज और आयरन से भरपूर होता है।

गाजर का जूस


आंखों की रोशनी के लिए गाजर का जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है। गाजर में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत जरूरी है। गाजर के जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इससे आपको आंखों के चश्मे से बहुत जल्द छुटकारा मिल सकता है। आप चाहें तो टमाटर के रस में गाजर का रस भी मिला सकते हैं।

आंवला जूस


आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवले का जूस काफी मददगार होता है। आंवले में विटामिन सी होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। आंवला को आप किसी भी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो कच्चा आंवला भी खा सकते हैं। आप आंवला जैम या कैंडी भी बना सकते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये जूस काफी असरदार होता है।

Share this story