फेस मास्क लगाने के बाद कभी न करें ये काम नहीं तो हो जाते हैं पिम्पल्स?

Never do this after applying a face mask, otherwise it gets pimples?

फेस माक्स (Face Mask) लगाने से पहले भी कुछ बातों का ख्याल रखना बेह्द जरूरी है जिससे कि मास्क (Face Mask) का साइड इफेक्ट न हो। कई बार ऐसा होता है कि फेस मास्क लगाने के बाद चेहरे पर पिम्पल्स या रेशैज हो जाते हैं। इसकी वजह फेस मास्क से हुई एलर्जी ही हो सकती हैं। ऐसे में आप जब भी चेहरे पर फेस मास्क लगाएं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 

चेहरे को क्लींजर से न धोना


चेहरे पर फेस मास्क लगाने से पहले चेहरे को धोना बेहद जरूरी है। चेहरे पर नेचुरल ऑयल और धूल-मिट्टी जमी रहने पर अगर आप डायरेक्ट फेस मास्क लगा लेते हैं, तो इससे आपको पिम्पल्स होने के चांसेस बढ़ जाते हैं इसलिए चेहरे को धोए बिना कभी भी फेस मास्क न लगाएं।  

Fashion Tips for Women: वेडिंग सीजन या ऑकेजन दिखें सबसे अलग, अपनाएं ये ड्रेस

फेस मास्क की मोटी लेयर 


कई लोगों को लगता है कि चेहरे पर फेस मास्क की मोटी लेयर लगाने से इसका ज्यादा असर होता है लेकिन ऐसा नहीं है। फेस मास्क को असर दिखाने के लिए एक पतली लेयर ही चाहिए होती है। मोटी लेयर लगाने से इसे सूखने में काफी टाइम लग जाता है। चेहरे पर कभी भी 20 मिनट्स से ज्यादा फेस मास्क न लगाएं।  


फेस मास्क को रगड़कर साफ करना


फेस मास्क को कभी भी रगड़कर साफ न करें, इससे आपके चेहरे पर स्किन रेशैज पड़ सकते हैं। फेस मास्क को हमेशा पानी से गीला करने के बाद धीरे-धीरे साफ करें। 


चेहरे पर क्रीम न लगाना


फेस मास्क से आपके चेहरे नेचुरल ऑयल भी कुछ देर के लिए हट जाता है।  ऐसे में आपको फेस मास्क धोने के बाद चेहरे पर क्रीम जरूर लगानी चाहिए।  इससे आपका चेहरे ड्रॉय नहीं होगा। 


 

Share this story