world earth day Day 2022: ये 5 इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट, जो हमारी पृथ्वी को पहुंचाते हैं नुकसान, जानें डिटेल

Earth Day 2022: दुनियाभर में आज यानी 22 अप्रैल 2022 को पृथ्वी दिवस (Earth Day 2022) मनाया गया। इस दौरान पर्यावरण से पृथ्वी को बचाने की कई मिसालें दी गई होंगी। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपकी डेली लाइफ में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट से बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलते हैं? ऐसे में आइए जानते हैं किन इलेक्ट्रिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जो हमारी पृथ्वी के लिए नुकसानदायक हैं।
बिहार: CM नीतीश कुमार RJD की इफ्तार पार्टी में हुए शामिल, बढ़ी सियासी हलचल!
रिसाइकिल और पुराने इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट
इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट से होने वाले कचरे यानी ई-कचरे से बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलता है, जो हमारी पृथ्वी को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि यूजर्स रिसाइकिल और पुराने गैजेट्स का इस्तेमाल करें। मतलब आप अपने पुराने स्मार्टफोन को म्यूजिक प्लेयर, सिक्योरिटी कैमरे, और बेबी मॉनिटर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि लैपटॉप को क्रोमबुक, स्मार्ट होम की तरह यूज कर सकते हैं।
डिजिटल गैजेट्स
यूजर्स को पुराने और रिसाइकिल स्मार्टफोन खरीदने की सलाह दी जाती है। साथ ही इन फोन में ऐप की मदद से नोट्स बनाने का काम करना चाहिए। जिससे पेपर का कम इस्तेमाल हो सके। जिससे हमारे पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सकता है। यूजर्स को किताब खरीदने की बजाय डिजिटल ई-बुक का यूज करना चाहिए।
बिना चार्जर के खरीदें स्मार्टफोन
यूजर्स को स्मार्टफोन के साथ नया चार्जर नहीं खरीदना चाहिए। बता दें कि पिछले 2 वर्षों से कई स्मार्टफोन कंपनियां स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं दे रही हैं। इसमें ऐपल और सैमसंग का नाम प्रमुखता से सामने आता है।
प्लास्टिक बेस्ड कवर वाले स्मार्टफोन ना खरीदें
यूजर्स को प्लास्टिक बेस्ड कवर वाले स्मार्टफोन को नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। यूजर्स को सिलिकॉन बैक कवर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यूजर्स को पॉलिकॉर्बोनेट और लेदर बैक का इस्तेमाल करना चाहिए।
पुराने गैजेट्स को सही से करें डिस्पोज
पुराने डिवाइस को रिसाइकिल करने से ई-वेस्ट की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए यूजर्स को नया गैजेट खरीदने से पहले अपने पुराने इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट को अच्छी तरह से डिस्पोज कर देना चाहिए।