KL Rahul Athiya Shetty Wedding Pics: शादी के बाद अथिया शेट्टी-केएल राहुल की पहली फोटो, रोमांटिक हुआ कपल

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी को सात फेरे लेकर जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाईं। शादी के बाद अथिया और केएल राहुल की तस्वीरें सामने आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। वो शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वो सात फेरे ले रहे हैं। एक में कपल रोमांटिक पोज दे रहा है। दुल्हन के जोड़े में अथिया बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं केएल राहुल हैंडसम लग रहे हैं।
सभी से मांगा आशीर्वाद
शादी के मौके लिए अथिया ने पेस्टल कलर का लहंगा चुना। उन्होंने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था और व्हाइट स्टोन का नेकलेस मैच किया। जबकि केएल राहुल ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखे। कपल के लिए शादी के जोड़े को अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज हमारे चाहने वालों के बीच हमने उस घर में शादी की जिसने हमें ढेर सारी खुशियां दी हैं। पूरे दिल से आभार है। हम इस जर्नी के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।‘
सितारों ने दी बधाई
अथिया के पोस्ट पर सितारों ने कमेंट कर उन्हें बधाइयां दीं। आयुष्मान खुराना, ईशा गुप्ता, वाणी कपूर, अनन्या पांडे, नव्या नंदा, आकांक्षा रंजन कपूर, अमृता अरोड़ा सहिति अन्य ने कपल को शादी की शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले सुनील शेट्टी ने बेटी की शादी के बाद मीडियाकर्मियों को मिठाइयां बांटी। उन्होंने कहा कि फंक्शन छोटा रहा। करीबी लोग ही जुटे। इस मौके पर एक्टर ने सभी का शुक्रिया किया।