KKBKKJ Teaser Reaction: शहनाज गिल को देख एक्साइटेड हुए फैंस, बोले- 'ब्रिंग इट ऑन!'

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे इस फिल्म में ढेर सारे गाने, एक्शन सीक्वेंस और डायलॉगबाजी होने वाली है। फिल्म को साउथ टच भी दिया गया है। जी हां, फिल्म के टीजर में सलमान खान लुंगी पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें, अपने फेवरेट अभिनेता को साउथ इंडियन लुक में देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। वह सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर की तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या बोल रही है पब्लिक...
फैंस को पसंद आया भाईजान का अलग लुक
फिल्म के टीजर में सलमान खान तीन अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। पहले वह बड़े बाल और दाढ़ी में दिखे, फिर उनका क्लिन शेव वाला लुक नजर आया और आखिरी में वह कभी न देखे गए अवतार में नजर आए। उन्होंने इस फिल्म में साउथ इंडियन लुक अपनाया है। बता दें, फैंस उनके तीनों लुक पर फिदा हो गए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिख, 'अपने भाई की झलक, सबसे अलग'। वहीं अन्य यूजर ने ट्वीट किया, 'किलर लुक'।
Apne bhai ki Jhalak, Sabse alag.🔥🔥#KisiKaBhaiKisiKiJaanTeaser #SalmanKhan𓃵 pic.twitter.com/LyEIhT4xlR
— Priyam Sharma (@PriyamSharmaaa) January 25, 2023
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की झलक देख खुश हुए फैंस
दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर सलमान खान के लुक से ज्यादा शहनाज गिल की चर्चा हो रही है। दरअसल, टीजर के एक सीन में सलमान खान के साथ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) नजर आती हैं। लोगों को शहनाज गिल का यह देसी अवतार खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'शहनाज गिल को देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।' अन्य यूजर ने ट्वीट किया, 'शहनाज गिल को देख दिल गार्डन-गार्डन हो गया है।'
Shehnaaz ko dekh ke dil garden garden ho gaya#ShehnaazGill #KisiKaBhaiKisiKiJaanTeaser
— shehnuary FariNaaz (@coronafighter02) January 25, 2023
ईद पर आएगी फिल्म
बता दें, सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शहनाज के अलावा पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, भाग्यश्री, जस्सी गिल, अब्दु रोजिक और साउथ के सुपरस्टार वैंकटेश भी नजर आएंगे।