BPSC 65th | Rank 2 Chanda Bharti से विशेष बातचीत

rank 2 chanda bharti bpsc 65 th result


बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) 65वीं की सेकेंड टॉपर चंदा भारती बांका की रहने वाली हैं। महिला वर्ग में वे अव्वल हैं। भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा- 'कभी मन डाउन नहीं रखे। हम जो सोचते हैं वह रियलिटी में कंवर्ट होता है। पॉजिटिव सोचने से ही होगा। जरूर सफल होंगे। एक बार नहीं होता है तो दोबारा दें। ये एग्जाम आपको बेहतर इंसान बनाएगा।'

चंदा गया बुडको में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। पिता विवेकानंद यादव गढ़वा में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। मां का नाम कुंदन कुमारी है। चंदा भारती तीन भाई और एक बहन हैं।

सवाल: आपको बहुत-बहुत बधाई BPSC में सेकेंड टॉपर और महिलाओं में अव्वल रैंक होने के लिए। आप तो सरकारी नौकरी में हैं ना?
जवाब: आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। हां, मैं गया नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर हूं।

सवाल: वैकल्पिक विषय के तौर पर आपने विषय क्या रखा था?
जवाब: सिविल इंजीनियरिंग।

सवाल: आपने ग्रेजुएशन किस विषय से किया?

जवाब: मैंने बीआईटी सिंदरी धनबाद से सिविल इंजीनियरिंग किया है।

क्या बोले टॉपर के पिता

वहीं, चंदार भारती के पिता विवेकानंद यादव ने कहा- 'इसके पूर्व में भी 64 वीं बिहार लोक सेवा में इन्हें सफलता मिली थी। उस वक्त इनका चयन रेवेन्यू ऑफिसर में हुआ था मगर इतने पर भी ये संतुष्ट नहीं थी। इसके बावजूद तैयारी की और अब राज्य में दूसरे स्थान पर चयनित हुई।

Share this story