UPSC Mains Result 2021: यहां देखें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की लिस्ट

UPSC Civil Services Mains Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC सिविल सर्विस मेन्स रिजल्ट जारी कर दिया है। सिविल सर्विस मेन्स परिणाम UPSC की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर घोषित किया गया है। सभी उम्मीदवार यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, मेन्स परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।
आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों की लिस्ट उनके रोल नंबर के साथ जारी की है। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप 'A' और ग्रुप 'B') में चयन के लिए पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
- डायरेक्ट रिजल्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक
बता दें, UPSC पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू 5 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगे, जो UPSC के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली -110069 में आयोजित किए जाएंगे।
- यहां उम्मीदवार नाम के साथ डायरेक्ट रिजल्ट देख सकते हैं
इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों के इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड कुछ समय बाद आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। जो उम्मीदवार अपने ई-समन पत्र (e-Summon Letters) डाउनलोड करने में सक्षम नहीं होंगे वह तुरंत आयोग के कार्यालय से संपर्क करें।"
UPSC Mains Result 2021: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं।
स्टेप 2- होम पर दिखाई दिए "Written Result - Civil Services (Main) Examination, 2021" लिक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 4-अपना रोल नंबर सर्च करें।
अब मेन्स के परिणाम जारी हो गए हैं, उम्मीदवारों को डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) को भरना और जमा करना होगा।
DAF-II (केवल ऑनलाइन मोड) जमा करना अनिवार्य है और यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर DAF-II को ऑनलाइन जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी और इस संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
डायरेक्ट DAF भरने के लिए यहां करें क्लिक
आपको बता दें, UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी और परिणाम 29 अक्टूबर 2021 को घोषित किया गया था। UPSC सिविल सर्विस नोटिफिकेशन 2021 के अनुसार इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 712 रिक्तियों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं को भरा जाना है।