CBSE Toppers: सीबीएसई 12वीं टॉपर बनीं बुलंदशहर की तान्या सिंह और नोएडा की युवाक्षी विग, चेक करें यहाँ रिजल्ट

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 अंक हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार लंबे समय से चल रहा था।
उच्च शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के कारण परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ी हुई थी। कोरोना संक्रमण के कारण देरी से हुई परीक्षा के परिणाम में उत्तर प्रदेश का जलवा रहा है। बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा तान्या सिंह टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, अमेटी स्कूल, नोएडा की छात्रा युवाक्षी विग ने भी परफेक्ट 500 स्कोर किया है।
CBSE 12th Result 2022: बुलंदशहर की डीपीएस में पढ़ने वाली छात्रा तान्या सिंह ने हासिल किए 500 में से 500 अंक, चेक करें यहाँ रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 500 अंकों की परीक्षा हुई। इसमें तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 का स्कोर किया है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया है। डीपीएस बुलंदशहर में भी खुशी का माहौल है।
दूसरी तरफ, नोएडा सेक्टर 44 के अमिटी स्कूल की छात्रा युवाक्षी विग ने भी परफेक्ट 500 स्कोर किया है। उन्होंने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में इंगलिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, साइक्लोजी और पेंटिंग विषयों को चुना था। इन सभी विषयों में 100 में 100 का स्कोर किया। छात्रा ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर की है। सीबीएसई रिजल्ट में डीपीएस गाजियाबाद की छात्रा आशिमा ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आशिमा को 500 में से 497 अंक आए हैं।
• Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2022 (Link 2) - Announced on 22nd July 2022
आखिरी पायदान पर रहा प्रयागराज रीजन, नोएडा को 14वां स्थान
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में प्रयागराज रीजन आखिरी पायदान यानी 16वें स्थान पर रहा। नोएडा रीजन को 14वां स्थान मिला।
रीजनवार : पास प्रतिशत
त्रिवेंद्रम : 98.83 फीसदी
बेंगलुरु : 98.16 फीसदी
चेन्नई : 97.79 फीसदी
दिल्ली ईस्ट : 96.29 फीसदी
दिल्ली वेस्ट : 96.29 फीसदी
आजमेर : 96.01 फीसदी
चंडीगढ़ : 95.98 फीसदी
पंचकुला : 94.08 फीसदी
गुवाहाटी : 92.06 फीसदी
पटना : 91.20 फीसदी
भोपाल : 90.74 फीसदी
पूणे : 90.48 फीसदी
भुवनेश्वर : 90.37 फीसदी
नोएडा : 90.27 फीसदी
देहरादून : 85.39 फीसदी
प्रयागराज : 83.71 फीसदी
CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे
-
cbse.gov.in
-
cbseresults.nic.in
-
results.gov.in
-
parikshasangam.cbse.gov.in
-
digilocker.gov.in