ICSE 10th Result 2022: गौतमबुद्ध नगर के सार्थक सहगल 99 प्रतिशत अंक लाकर बने जिला टापर

ICSE 10th Result 2022: काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) ने रविवार को शाम पांच बजे आइसीएसई बोर्ड का 10वीं का परिणाम घोषित किया। इससे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी नजर आने लगी। जिले में 99 प्रतिशत अंक के साथ सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र सार्थक सहगल ने टाप किया है। ओवरआल परीक्षा में 99.97 फीसदी छात्र पास हुए हैं, लेकिन इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियां एक फीसदी ज्यादा उत्तीर्ण हुई हैं। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.98 है।
ICSE 10th Result 2022: यूपी के बलरामपुर के मेधावी पुष्कर त्रिपाठी ने रचा इतिहास, 99.80 फीसद अंकों के साथ किया टॉप
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा तीन स्थित जीसस एंड मैरी स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम रहा। वहीं अल्फा एक स्थित सेंट जोसेफ स्कूल का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। सेंट जोसेफ स्कूल की अदिति सैनी 98.20 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर व 98 प्रतिशत के साथ तनीश शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। जीसस एंड मैरी स्कूल के दसवीं के छात्र नितिन पांडेय ने 97.4 प्रतिशत हासिल कर स्कूल में टाप किया है। 96.8 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर तन्मय त्रिपाठी व 96.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर करण चौहान रहे।
ICSE 10th Result 2022: यूपी का दबदबा, पहले पायदान पर तीन बेटियों समेत चार ने बनाई जगह
इस सफलता में मां और पिता के साथ शिक्षकों का विशेष योगदान है। इंटरनेट मीडिया से दूरी रखीं। रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करते थे। साफ्टवेयर इंजीनियर बनना है। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। उसके लिए पूरे साल पढ़ाई करनी होती है। - सार्थक सहगल, छात्र सेंट जोसेफ स्कूल स्कूल में पढ़ाए जाने वाले सभी टापिक का घर आकर रिवीजन करती थी। स्कूल से आने के बाद तीन से चार घंटे की पढ़ाई करती थी। आगे पढ़ाई के साथ सीए की तैयारी शुरू कर दी हैं। इस सफलता में परिवार के साथ शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
सेक्टर-135 श्रीराम मिलिनियम स्कूल की प्रधानाचार्य उत्तरा सिंह ने बताया कि छात्रा निआ पुरोहित ने 98.60 अंक हासिल किए। इनके 500 में से 493 अंक आए हैं। छात्रा ने गणित में 100 अंक हासिल किए जबकि अंग्रेजी, विज्ञान, फिजिकल एजुकेशन और सामाजिक विज्ञान में छात्रा के 98 अंक आए हैं। निआ जिला टॉपर की सूची में दूसरे स्थान पर है। स्कूल में कुल 68 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से सभी पास हो गए।