SSC DP HC Result 2022: दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रोल नंबर

SSC DP HC Result 2022: Delhi Police Head Constable Recruitment Exam Result Declared, Check Your Roll Number Here

SSC DP HC Result 2022 Announced: दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में प्रधान सिपाही (लिपिकीय) परीक्षा 2022 के पहले चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) के नतीजों की घोषणा कर दी है।

 

आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022 की घोषणा बुधवार, 28 दिसंबर को करते हुए सीबीई में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण के लिए शार्टलिस्ट किए गए पुरुष और महिला उम्मीदवारों के रोल नंबर अलग-अलग सूचियों में जारी कर दिए हैं। ऐसें जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रोल नंबर एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022 लिस्ट में आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

 

SSC DP HC Result 2022: दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 10-20 अक्टूबर तक हुई थी आयोजित


बता दें कि एसएससी ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती के अंतर्गत पुरुष उम्मीदवारों के लिए 559 पदों और महिला उम्मीदवारों के लिए 276 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 17 मई 2022 को जारी की थी। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी जो कि 16 जून तक चली थी।

इसके बाद निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में सीबीई का आयोजन आयोग ने देश भर में बनाए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10 से 20 अक्टूबर 2022 तक किया था। इस परीक्षा के नतीजों की घोषणा बुधवार को की गई। इसमें सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा (पीई और एमटी) का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए तारीख, समय और स्थान की जानकारी इन उम्मीदवारों को अलग जारी की जाएगी।

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2022 कैसे चेक करें। Delhi Police Head Constable Result 2022 चेक करने की प्रोसेस नीचे दी गई है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2022 अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट के सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Others सेक्शन में जाना है।
  • यहां पर Delhi Police Head Constable Result 2022 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे रिजल्ट की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसके बाद इसमें अपना नाम और रोल नंबर चेक कर लेना है।
  • आप इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख सकते हैं।

Share this story