Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022 Live Updates: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट Direct Link, ये है टॉपरों की लिस्ट

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022 Live Updates: Rajasthan BSTC Result Direct Link, here is the list of toppers

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022 Live Updates: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट (प्री डीएलएड रिजल्ट) जारी कर दिया गया है। अपना रिजल्ट स्टूडेंट्स panjiyakpredeled.in पर चेक कर सकते हैं। सामान्य वर्ग में 89 फीसदी अंक हासिल कर रामदेव ने टॉप किया है।

 वहीं 77 फीसदी मार्क्स के साथ विधिका जैन ने संस्कृत वर्ग में टॉप किया है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला कुछ वजहों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। ऐसे में समसा विभाग के निदेशक मोहन यादव ने परिणाम जारी किया। अब जल्द ही काउंलिंग की शेड्यूल जारी किया जाएगा। कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया का ब्योरा आप नीचे देख सकते हैं। 

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से करें चेक

ये हैं टॉपर


- सामान्य वर्ग में 89 फीसदी अंक हासिल कर रामदेव ने टॉप किया है।  
- वहीं 77 फीसदी मार्क्स के साथ विधिका जैन ने संस्कृत वर्ग में टॉप किया है। 
- तीसरी रैंक पर देवेश शर्मा और जयप्रकाश आए हैं।

परीक्षा  8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य भर के 33 जिलों में आयोजित की गई थी। करीब 5.99 लाख अभ्यर्थियों ने बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 533988 अभ्यर्थियों ने एग्जाम में हिस्सा लिया था। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश के 372 डीएलएड कॉलेजों की 25420 सीटों पर एडमिशन मिलेगा। 

Share this story