NEET UG 2022 Topper: तनिष्का यादव ने पूरे देश में किया टॉप, जानें Tanishka की स्ट्रेटेजी

NEET UG 2022 Topper: Tanishka Yadav tops the country, know Tanishka's strategy

NEET Result 2022) जारी कर दिया है जिसके अनुसार हरियाणा की तनिष्का (Tanishka Yadav )ने रैंक 1 प्राप्त कर टॉपर (NEET Topper 2022) होने का खिताब अपने नाम किया है। तनिष्का(Tanishka Yadav ) ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर नीट टॉपर्स लिस्ट 2022 में पहला स्थान प्राप्त किया है। तनिष्का को 720 में से 715 का स्कोर प्राप्त हुआ है और उन्होंने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया है। बात अगर उनके सभी विषयों में परफॉर्मेंस की हो तो उन्हें फिजिक्स में 99.96 पर्सेंटाइल, केमिस्ट्री में 99.99 पर्सेंटाइल और बायोलॉजी में 99.98 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है।

नारनौल की बेटी तनिष्का यादव (Tanishka Yadav ) ने नीट यूजी 2022 में इतिहास रच दिया है। गांव मिर्जापुर बाछोड़ की तनिष्का (Tanishka Yadav ) ने पूरे देश में टॉप किया है।  तनिष्का ने 720 अंक के पेपर में 715 अंक प्राप्त किए। तनिष्का की दसवीं तक की पढ़ाई नारनौल के यदुवंशी शिक्षा निकेतन में हुई। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई उन्होंने राजस्थान के कोटा शहर में रहकर की। तनिष्का की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। तनिष्का के माता-पिता गांव में ही रहते हैं और दोनों ही सरकारी अध्यापक हैं।

NEET Topper: नीट के परिणाम जारी, ऋषित अग्रवाल ने 27वी रैंक प्राप्त की, ऋषित कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं

दसवीं से शुरू की थी नीट की तैयारी


नारनौल के ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी तनिष्का यादव (Tanishka Yadav ) ने वह कर दिखाया है जो आज तक क्षेत्र की किसी बेटी ने नहीं किया था। तनिष्का (Tanishka Yadav ) ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए कोई विशेष समय नहीं निकालती थी, लेकिन उसने नीट की तैयारी दसवीं कक्षा से ही शुरू कर दी थी। बातचीत में तनिष्का ने बताया कि अगर पूरी लग्न व मेहनत से किसी परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता पाना कोई मुश्किल बात नहीं है। उनके पिता कृष्ण कुमार गांव मिर्जापुर बाछोद के स्कूल में सरकारी अध्यापक हैं। वहीं मां सरिता यादव सीहमा के सरकारी स्कूल में पीजीटी इतिहास की लेक्चरर हैं। 

तनिष्का Tanishka Yadav ) ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा सीआरपीएफ से रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट राम अवतार यादव और दादी रेशमी देवी को दिया है। उन्होंने बताया कि उसके पूरे परिवार ताऊ रमेश कुमार अधीक्षक भिवानी बोर्ड और बड़े ताऊ सुरेश कुमार यादव निरीक्षक सीआरपीएफ सहित माता-पिता ने पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया तथा इसके लिए मोटिवेट किया। 


कोटा से की बारहवीं


तनिष्का ने कोटा में डीडीपीएस स्कूल से 12वीं की। तनिष्का ने 10वीं में 96.4 प्रतिशत और बारहवीं में 98.6 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए हैं। वहीं जेईई मेंस में भी 99.5 प्रतिशत प्राप्त किए थे। इस प्रकार तनिष्का शुरू से पढ़ाई में होनहार रही है। इसी की बदौलत तनिष्का ने यह उपलब्धि प्राप्त की है।

इससे पहले भी नारनौल की अंजली ने 10वीं की सीबीएसई परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया था। नीट-यूजी 2022 परीक्षा में 18 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। तनिष्का ने पूरे देश में अव्वल स्थान पाकर गांव और अहीरवाल का नाम रोशन किया है।

कोचिंग के अलावा भी 6-7 घंटे करती थी पढ़ाई


उनकी जर्नी की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने नीट से पहले जेईई मेन परीक्षा में भी भाग लिया था जिसमें उन्हें 99.50 परसेंटाइल हासिल हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी 12वीं परीक्षा में 98.60 फीसदी अंकों के साथ बेहतर प्रदर्शन किया था। तैयारी के शेड्यूल के विषय मे बात करते हुए तनिष्का बताती हैं कि वो कोचिंग और स्कूल के अलावा दिन में 6-7 घंटे पढ़ती थी।

उनका कहना है कि जो कॉन्सेप्ट उन्हें समझ नहीं आते थे उसके विषय में पूछने से कतराती नहीं थी। तनिष्का बताती हैं कि रिवीजन के लिए आवश्यक है कि हर विषय को बराबर समय दिया जाए ताकि कोई भी विषय न छूटे। नीट यूजी में रैंक 1 प्राप्त करने के बाद वे एम्स दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर बनने के बाद आप दूसरों की सेवा से जुड़े रह सकते हैं।
 

Share this story