LIVE UP Board 10th Result 2022 : 88.18 फीसदी रहा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, प्रिंस पटेल ने किया टॉप

LIVE UP Board 10th Result 2022 : 88.18 फीसदी रहा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, प्रिंस पटेल ने किया टॉप

UP Board 10th Result 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबर है। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया है।यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के आसान तरीके समेत सभी लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें 

UP Board Result 2022 : टॉप तीन में ये भी शामिल

यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा में दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।

UP Board Result 2022 Live: कानपुर नहीं फतहपुर के निवासी हैं प्रिंस पटेल


यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के स्टेट टॉपर बने प्रिंस पटेल टॉपर मूलतया फतेहपुर जिले के इब्राहिमपुर गांव के निवासी हैं। प्रिंस कानपुर आवासीय विद्यालय से पढ़ाई कर रहे हैं। 


प्रिंट पटेल को 97.67 फीसदी अंक मिले

कक्षा 10वीं में कानुपर के प्रिंट पटेल ने टॉप किया है। प्रिंट पटेल को 97.67 फीसदी अंक मिले हैं। 

  • कानपुर के प्रिंस पटेल टॉपर (फतहपुर मूल के)
  • मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर दूसरे नंबर पर 
  • कानपुर नगर की किरण कुशवाहा दूसरे नंबर पर 
  • कनौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर
  • प्रयागराज से आस्था चौथे नंबर पर
  • सीतापुर की शीतल वर्मा छठे नंबर पर
  • मऊ की हर्षिता शर्मा सातवें नंबर पर 
  • वाराणसी के आशुतोष कुमार आठवें नंबर पर 
  • रायबरेली के अजय प्रताप आठवें नंबर पर
     

Share this story