JEE Main Result 2022 : jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन रिजल्ट हुआ जारी, इस Direct Link से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

JEE Main Result 2022 : jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन रिजल्ट हुआ जारी, इस Direct Link से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

JEE Main Result 2022 Live Updates , jeemain.nta.nic.in , nta.nic.in , ntaresults.nic.in : एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2022 जारी  कर दिया गया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। एनटीए ने अभी जेईई मेन 2022 के बीई, बीटेक पेपर का रिजल्ट जारी किया है।

बी आर्क के पेपर का रिजल्ट अभी बाकी है। एनटीए ने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के तीन लिंक जारी किए हैं। जेईई मेन 2022 सेशन 1, पेपर 1 (बीई / बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्च / बीप्लानिंग) परीक्षा 23 से 29 जून तक हुई थी। परीक्षा देश भर के 501 शहरों और भारत के बाहर 22 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

जोधपुर में CRPF जवान ने कैंपस के अंदर अपनी ही पत्नी- बेटी को बनाया बंधक, लगातार कर रहा फायरिंग

जेईई मेन में दो पेपर शामिल होते हैं। जेईई मेन का पेपर-1 एनआईटी, आईआईआईटी व अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) व केंद्रीय विवि तथा राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित, मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम बीई व बीटेक में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है।

JEE Main Result 2022 Direct Link

JEE Main result 2022: जेईई मेन परिणाम 2022 इन स्टेप्स से करें चेक


- आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- 'जेईई (मुख्य) सत्र 1_पेपर 1 का स्कोर कार्ड डाउनलोड करें' के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर, लॉग-इन विवरण दर्ज करें - आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन
- जेईई मेन रिजल्ट 2022 सत्र 1 पेपर 1 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- जून सत्र के लिए जेईई स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति प्रिंट करें।

Share this story