JEE Advanced Topper: जेईई एडवांस्ड का परिणाम घोषित, लड़कियों में दिल्ली की Tanishka Kabra बनीं टॉपर, हासिल किए 360 में से 277 मार्क्स

JEE Advanced 2022 Toppers: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने जेईई एडवांस्ड का परिणाम घोषित कर दिया है। महिला टॉपर आईआईटी दिल्ली जोन (IIT Delhi Zone) की तनिष्का काबरा (Tanishka Kabra) हैं जिन्होंने जेईई एडवांस्ड 2022 में टॉप किया है। तनिष्का काबरा ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में 360 में से 277 अंक हासिल कर 16वीं रैंक हासिल की है।
IIT मद्रास ज़ोन की पल्ली जलजाक्षी रैंक 24 हासिल करने वाली दूसरी टॉपर है, उसके बाद IIT बॉम्बे की जलाधि जोशी 32 रैंक हासिल करने वाली तीसरी टॉपर है।
ऑल इंडिया टॉपर आईआईटी बॉम्बे जोन के आर के शिशिर हैं जिन्होंने 360 में से 314 अंक प्राप्त किए हैं। इस साल कुल 10 उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में रैंक 1 हासिल किया है। जेईई (एडवांस्ड) 2022 में पेपर 1 और 2 दोनों में कुल 155538 उम्मीदवार उपस्थित हुए। कुल 40712 उम्मीदवारों ने जेईई (एडवांस्ड) 2022 क्वालिफाई किया है। कुल योग्य उम्मीदवारों में से 6516 लड़कियां हैं।
इसके अलावा, कुल 296 विदेशी उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें से 280 उम्मीदवार दोनों पेपर में उपस्थित हुए हैं। 145 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है।
JEE Advanced 2022 Result- Direct Link
कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2022 के टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 आर के शिशिर
2 पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
3 थॉमस बीजू चिरामवेली
4 वांगपल्ली साई सिद्धार्थ
5 मयंक मोटवानी
6 पोलीसेट्टी कार्तिकेय
7 प्रतीक साहू
8 धीरज कुरुकुंड
9 महित गढ़ीवाला
10 वेचा ज्ञाना महेश