JEE Advanced Result 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे ने जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए परिणाम किया घोषित, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

JEE Advanced Result 2022 Live: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) आज ज्वाइंट एट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई एडवांस्ड 2022) के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस्ड 2022 की मेरिट लिस्ट भी घोषित की गई।
उम्मीदवार लॉग-इन क्रेडेंशियल- एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड का उपयोग करके जेईई एडवांस 2022 फाइनल आंसर की भी देख सकते हैं। बता दें, 28 अगस्त को आयोजित जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए 1.56 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
JEE Advanced 2022 Result- Direct Link
JEE Advanced 2022: ऐसे चेक करें फाइनल आंसर की
स्टेप 1: सबसे पहले जेईई एडवांस्ड आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर जाएं
स्टेप 2: 'announcemrnts' टैब के तहत, आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा।
स्टेप 4: नया टैब पीडीएफ डॉक्यूमेंट के रूप में फाइनल आंसर की कुंजी खोलेगा।
स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंटआउट ले सकते हैं।