JAC Jharkhand Board 10th Result 2022:कक्षा 10वीं में एक लड़का और 5 लड़कियां बनीं टॉपर, 92.19% स्टूडेंट्स हुए पास

JAC Jharkhand Board 10th Result 2022:कक्षा 10वीं में एक लड़का और 5 लड़कियां बनीं टॉपर, 92.19% स्टूडेंट्स हुए पास

JAC Jharkhand Board 10th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल कक्षा 10वीं में 92.19% छात्र पास हुए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

बता दें, राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा की है। इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में में फर्स्ट डिविजन से 225854 छात्र, सेकेंड डिविजन से 124514 छात्र और थर्ड डिविजन से 23924 छात्रों ने सफलता हासिल की है।

इस साल कक्षा 10वीं में  टॉप- 10 में 147 छात्र- छात्राएं शामिल हुए हैं और पांच छात्रा और एक छात्र बने स्टेट टॉपर बने हैं।

JAC Jharkhand Board 10th Result 2022: ये हैं कक्षा 10वीं के फर्स्ट रैंक होल्डर

रैक-1, तनु कुमारी- 490 मार्क्स, प्लस टू हाई स्कूल बारीजोर
रैक-1, तानिया शाह- 490 मार्क्स, कार्मेल हाईस्कूल, चक्रधरपुर
रैक-1, रिया कुमारी- 490 मार्क्स, गर्ल्स हाईस्कूल, हरिहरगंज
रैक-1, निशा वर्मा- 490 मार्क्स, इंदिरा गांधी बालिका, हाई स्कूल, हजारीबाग
रैक-1, निशु कुमारी- 490 मार्क्स, कार्मेल हाई स्कूल चंक्रधरपुर
रैक-1, अभिजीत शर्मा- 490 मार्क्स, एसआरके हाई स्कूल बिस्टुपुर

बता दें, इस साल कक्षा 10वीं की राज्य बोर्ड थ्योरी परीक्षा 24 मार्च को शुरू हुई और 20 अप्रैल को समाप्त हुई, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 6 से 27 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल परीक्षा केंद्रों पर पेन और पेपर मोड में परीक्षा आयोजित की गई थी।

JAC 10th Result 2022: जानें- उन वेबसाइट्स के नाम, जहां चेक कर सकते हैं परिणाम


- jac.jharkhand.gov.in

- jac.nic.in

- jacresults.com and

- jharresults.nic.in

JAC 10th Result 2022: इन स्टेप्स पर चेक कर सकेंगे परिणाम

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in. पर जाएं।

स्टेप 2- होम पेज पर जाकर "JAC 10th Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।


स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Share this story