JAC 10th 12th Result 2022 : इस Direct Link पर रोल नंबर व रोल कोड डालकर चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक इंटर रिजल्ट

JAC 10th 12th Result 2022 : Check Jharkhand Board Matric Inter Result by entering roll number and roll code on this direct link

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022 Live Updates: जैक झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर साइंस का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। नतीजे jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर जाकर चेक किए जा सकते हैं। 92.19 फीसदी स्टूडेंट्स मैट्रिक में 92.25 फीसदी स्टूडेंट्स इंटर में पास हुए हैं।

इंटर आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट बाद में जारी होगा। पिछले साल मैट्रिक का रिजल्ट 95.93 जबकि इंटर साइंस का 86.89 प्रतिशत रहा था। झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी।  जैक बोर्ड 10वीं 12वीं में कुल 6,80,446 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 10वीं के लिए सभी जिलों में कुल 1256 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 3,99,010 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 12वीं के लिए 680 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 2,81,436 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

JAC 10th Result 2022 , JAC Matric Result 2022- रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

JAC 12th Science Result - JAC Inter Science Result - रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

JAC 10th Result 2022: झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 92.19 फीसदी पास


JAC 10th Result 2022: झारखंड बोर्ड मैट्रिक में फर्स्ट डिविजन से 225854 स्टूडेंट्स, सेकेंड डिविजन से 124514 स्टूडेंट्स और थर्ड डिविजन से 23924 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

JAC 12th Science Result 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट कैसा रहा


जैक झारखंड बोर्ड इंटर साइंस में प्रथम श्रेणी में 54769  विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5117 विद्यार्थी और तृतीय श्रेणी में 13 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

JAC 10th 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड मैट्रिक और 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी


JAC 10th 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक और 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। 92.19 फीसदी स्टूडेंट्स मैट्रिक में 92.25 फीसदी स्टूडेंट्स इंटर में पास हुए हैं।


 

Share this story