ICSE Class 10th Result 2022: लखनऊ की कनिष्का मित्तल 99.80 फीसद अंकों के साथ बनीं नेशनल टॉपर

ICSE Class 10th Result 2022 काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम (सीआईएससीई) ने रविवार को आइसीएसई (दसवीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। कोरोना काल के बाद हुई परीक्षा में इस बार भी शहर के मेधावियों ने देशभर में दबदबा बनाया।
पिछले साल की तरह इस बार भी सिटी मान्टेसरी स्कूल (सीएमएस) ने सभी स्कूलों को पीछे छोड़ा। सीएमएस कानपुर रोड शाखा की कनिष्का मित्तल ने तो कमाल ही कर दिया। जारी हुए नतीजों के अनुसार कनिष्का 99.80 फीसद अंकों के साथ नेशनल टापर बनीं। वहीं, सीएमएस महानगर की सारिया खान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.60 फीसद अंक हासिल किया। सीएमएस महानगर के तोएस गुप्ता ने भी 99 फीसद अंक हासिल किए।
ICSE 10th Result 2022 Toppers List : हरगुन कौर मथारू, अनिका गुप्ता, कनिष्का मित्तल, पुष्कर त्रिपाठी,को मिली फर्स्ट रैंक, यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट
आल इंडिया मेरिट में लखनऊ के सिटी मान्टेसरी स्कूल का दबदबा
1-कनिष्का मित्तल - सिटी मांटेसरी स्कूल कानपुर रोड, लखनऊ- 499 - 99.80
2- सायरा खान- सिटी मांटेसरी इंटर कालेज महानगर- 498-99.60
2- राइना कौसर- सिटी मांटेसरी इंटर कालेज, गोमतीनगर - 498- 99.60
2- क्षितिज नारायण- सिटी मांटेसरी स्कूल, गोमतीनगर विस्तार- 498- 99.60
2- अर्चिता सिंह- सिटी मांटेसरी इंटर कालेज महानगर 498- 99.60
3- अमोघ अनंत - सिटी मांटेसरी इंटर कालेज अलीगंज- 497- 99.40
3- प्रियमबदा सिंह- सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल- 497- 99.40
3- अदिति- सिटी मांटेसरी स्कूल, जेल रोड- 497- 99.40
3- प्रखर- काल्विन तालुकदार्स कालेज- 497- 99.40
3- सान्वी पुरवार- ला मार्टिनियर गल्र्स कालेज- 497-99.40
3- शगुन सिंह - सिटी मांटेसरी स्कूल कानपुर रोड- 497-99.40