ICSE 10th Topper List 2022: आईसीएसई 10वीं के रिजल्ट हुए जारी, यहां देखें टॉपरों की लिस्ट

CISCE class 10th ICSE Topper List 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE, ने आज 17 जुलाई 2022 को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन ICSE, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 जारी कर दिए हैं। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org, results.cisce.org पर अपने CISE 10वीं सेमेस्टर 2 परिणाम 2022 चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही CISCE बोर्ड कक्षा 10वी की टॉपर लिस्ट 2022 भी जारी कर दी है।
ICSE 10th Result 2022: घोषित हुए 10वीं के परिणाम, 99.97% छात्र हुए पास
इस बार (ICSE Class 10th Topper) हरगुन कौर मथारू, अनिका गुप्ता, पुष्कर त्रिपाठी और कनिष्का मित्तल ने 499 अंक हासिल कर टॉपरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। इस साल 10वीं रिजल्ट में परीक्षार्थियों का कुल पास प्रतिशत 99.97 फीसदी दर्ज किया गया है। CISCE बोर्ड ने ICSE टॉपर सूची और परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दी है।
CISCE ICSE 10th Result 2022 : पुणे की हरगुण कौर ने किया टॉप, रिजल्ट cisce.org पर जारी
CISCE class 10th ICSE Topper List 2022
छात्रों को बता दें कि अगर वह अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह इन्हे दोबारा चेक करवा सकते हैं इसके लिए 17 जुलाई से 23 जुलाई तक रीचेकिंग मॉड्यूल सर्विस जारी रहेगी। उम्मीदवार जो इस सेवा का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें प्रति विषय प्रति पेपर ₹1000 का भुगतान करना होगा।
CISCE बोर्ड ने इस साल CBSE की तरह ही परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। आईसीएसई का फाइनल रिजल्ट दोनों सेमेस्टर का रिजल्ट कंपाइल करने के बाद घोषित किया जाएगा। बता दें कि CISCE सेमेस्टर 2 बोर्ड परीक्षा 2022 मई से जून के महीने में आयोजित की गई थी। एक तरफ जहां कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 मई को समाप्त हुई थी, वहीं आईएससी 12वीं के लिए अंतिम परीक्षा 13 जून को आयोजित की गई थी।