ICSE 10th Result 2022 Toppers List : हरगुन कौर मथारू, अनिका गुप्ता, कनिष्का मित्तल, पुष्कर त्रिपाठी,को मिली फर्स्ट रैंक, यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट

ICSE 10th Result 2022 Toppers List : हरगुन कौर मथारू,  अनिका गुप्ता, कनिष्का मित्तल, पुष्कर त्रिपाठी,को मिली फर्स्ट रैंक, यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट

 काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE 10वीं टर्म-2 का रिजल्ट (ICSE 10th Result 2022) जारी कर दिया है। कुल 2 लाख 31 हजार 63 स्टूडेंट्स में से 99.97 प्रतिशत ने परीक्षा पास कर ली है। एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है।

ICSE 10th Topper List 2022: आईसीएसई 10वीं के रिजल्‍ट हुए जारी, यहां देखें टॉपरों की​ लिस्ट

 

99.98 फीसदी छात्राएं और 99.97 फीसदी छात्र पास हुए हैं। देशभर में चार स्टूडेंट्स ने समान अंक प्राप्त कर टॉप किया है। फर्स्ट रैंक पर तीन लड़कियां और एक लड़का है। उन्हें 499 अंक यानी 99.8 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। जबकि सेकेंड पोजिशन पर 34 स्टूडेंट्स हैं, जिन्हें 99.6 परसेंट मार्क्स मिले हैं। 

CISCE ICSE 10th Result 2022 : पुणे की हरगुण कौर ने किया टॉप, रिजल्ट cisce.org पर जारी

 

ICSE 10th Result 2022 Toppers List


रैंक 1 - हरगुन कौर मथारू,  पुणे, सेंट मैरी स्कूल  
रैंक 1- अनिका गुप्ता, कानपुर, शेलिंग हाउस स्कूल
रैंक 1- कनिष्का मित्तल, लखनऊ, सिटी मोंटेसरी स्कूल
रैंक 1-पुष्कर त्रिपाठी, बलरामपुर  जीसस एंड मैरी स्कूल और कॉलेज  

 

icse topper list

ICSE 10th Results 2022 Sector Wise

 


उत्तर भारत से 79,918 स्टूडेंट्स पास
पूर्वी भारत से 73,370 छात्र-छात्राएं पास
पश्चिम भारत से 31,026 स्टूडेंट्स पास
दक्षिण भारत से 46, 092 स्टूडेंट्स पास 
ओवरसीज- 598 छात्र-छात्राएं पास

10वीं में फेल छात्रों की संख्या


ICSE 10वीं के रिजल्ट में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या सिर्फ 59 है। देशभर में 43 छात्र और 16 छात्राएं फेल हुई हैं। अब अगर इसे प्रतिशत में देखें तो 0.03 परसेंट लड़के और 0.02 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा पास करने में सफल नहीं हो पाई हैं। ऐसे स्टूडेंट्स को चिंता करने की जरुरत नहीं है। बोर्ड की तरफ से उन्हें कंपार्टमेंट की परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। जिसमें शामिल होकर, अच्छा प्रदर्शन कर वे अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं।

Share this story