ICSE 10th Result 2022: घोषित हुए 10वीं के परिणाम, 99.97% छात्र हुए पास

ICSE 10th Result 2022: घोषित हुए 10वीं के परिणाम, 99.97% छात्र हुए पास

CISCE ICSE Class 10th Results  2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं का परिमाम जारी कर दिया है। जो  छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट


cisce.org समेत इन वेबसाइट्स results.cisce.org, results.nic.in. पर  परिणाम देख सकते हैं। इस साल कक्षा 10वीं में 99.97% छात्र पास हुए हैं।  इस साल लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बाजी मारी है। 99.97% छात्र पास हुए हैं। जिसमें  99.98% लड़कियां और  99.97% लड़के भी पास हुए।

कौन हैं मार्गरेट अल्वा? जिन्हें विपक्ष दलों ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया ऐलान

आपको बता दें, बता दें, ICSE सेमेस्टर I परीक्षा का परिणाम 7 फरवरी को जारी किया गया था। अब छात्र सेमेस्टर II परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं।

ICSE 10th Result 2022 Link

ICSE 10th Result 2022: ऐसे देख सकेंगे 10वीं का परिणाम

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।

स्टेप 2-  होम पेज पर "ICSE 10th Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4-  रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

CISCE ICSE 10th Results 2022:  पिछले साल ऐसा रहा कक्षा 10वीं का परिणाम

साल 2021 में, कक्षा 10 के छात्रों का कुल 99.98 प्रतिशत और कक्षा 12वीं में 99.76 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी।  इस बीच, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने घोषणा की है कि अगले साल से ICSE और ISC स्तरों के लिए परीक्षा साल में केवल एक बार आयोजित की जाएगी।

इस दिन हुई थी परीक्षा

ICSE टर्म 1 और ISC टर्म 1 के परिणाम 7 फरवरी, 2022 को घोषित किए गए थे। ICSE टर्म 2 परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 से 23 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी और  ISC टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 13 जून तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी।

Share this story