HBSE Haryana Board 10th Toppers List 2022 : अमिषा ने 499 अंक लाकर किया टॉप, यहां देखें टॉपरों की लिस्ट

HBSE Haryana Board 10th Toppers List 2022: Amisha topped with 499 marks, see the list of toppers here

HBSE 10th Toppers List 2022 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार भी बेटियां का दबदबा रहा। पहले दो स्थान पर चार स्टूडेंट्स हैं और चारों लड़कियां हैं। भिवानी की अमीषा ने 499 अंकों के साथ टॉप किया है। नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 73.18 फीसदी रहा है तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 92.96 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 76.26 प्रतिशत कामयाब छात्राओं की तुलना में 70.56 प्रतिशत ही छात्र सफलता प्राप्त कर सके हैं। 

HBSE Haryana Board 10th Result Topper List: ये हैं हरियाणा बोर्ड 10वीं के टॉपर


टॉप-3 स्टूडेंट्स में 9 विद्यार्थी शामिल हैं। 


रैंक-1 अमीषा,  इशरवाल पब्लिक स्कूल, भिवानी, 499 मार्क्स

रैंक-2 सुनैना,  प्रज्ञा सीनियर सेकेंडरी स्कूल चरखी दादरी, 497 मार्क्स 
रैंक-2 खुशी,  गीता विद्या मंदिर हाईस्कूल, ऊंचाना मंडी, जींद, 497 मार्क्स
रैंक-2 - मंजू, सैनिक पब्लिक हाईस्कूल, सिसमौर (कैथल) - 497 मार्क्स

रैंक-3- सुहानी, लखी राम मेमोरियल पब्लिक हाईस्कूल, हलालपुर, सोनीपत - 496 मार्क्स
रैंक-3 - रीना, डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिथमारा, हिसार, 496 मार्क्स
रैंक-3- लव कुश, बाबा उद्देल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेरी, हिसार- 496 मार्क्स
रैंक-3- हिमांशी, कैप्टन आरसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिव नगर, हिसार - 496 मार्क्स
रैंक-3- हिमानी, केशव शिक्षा निकेतन सीनियर सकेंडरी स्कूल, मनधाना, भिवानी - 496 मार्क्स

Share this story