ग्रेटर नोएडा के किसान का बेटा अलोक भाटी ने यूपीएससी किया क्रैक, ऑल इंडिया रैंक 413 हासिल की

ग्रेटर नोएडा के किसान के बेटा अलोक भाटी ने यूपीएससी किया क्रैक,ऑल इंडिया रैंक 413 हासिल की

 

Alok Bhati Strategy: यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा में गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के  आलोक भाटी  (Alok Bhati) का डंका बजा है।  आलोक ने ऑल इंडिया रैंक 413 (UPSC Rank 413) हासिल की है। घोषित परिणाम में ग्रेटर नोएडा के चिटहैरा गांव में रहने वाले आलोक भाटी को ऑल इंडिया रैंक 413 मिली है। वह बतौर आईपीएस अफसर देश की सेवा करेंगे।

 

संपदा त्रिवेदी ने यूपीएससी में हासिल की 79वीं रैंक, चौथे प्रयास में मिली सफलता | UPSC | Rank 79th Sampada Trivedi | Sampada Trivedishares her study mantra

किसान परिवार से हैं आलोक भाटी

आलोक भाटी किसान परिवार से हैं। वह अपने पिता के साथ मिलकर परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दूध बेचते हैं। पहले गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई की। उसके बाद दादरी के इंटर कॉलेज में पढ़े। पूरी पढ़ाई हिंदी मीडियम में की है। आलोक भाटी दादरी तहसील के गांव चिटहैरा के रहने वाले हैं। उनके पिता आजाद भाटी किसान हैं।

ऐश्वर्य वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में रैंक 4 हासिल की, वर्मा ने बताई अपनी पढ़ाई की पूरी स्ट्रेटेजी | Rank 4 Aishwarya Verma | UPSC

alok-bhati upsc 2021

आलोक और उनके पिता परिवार को संभालने के लिए दूध बेचने का काम करते हैं। पिता आजाद ने बताया कि आलोक की दिनचर्या बेहद सामान्य है। वह सुबह उठकर गाय-भैंसों को चारा खिलाते हैं। उसके बाद दूध निकालते हैं और बेचने चले जाते हैं। वापस लौटकर पढ़ाई लिखाई करते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। आलोक भाटी शुरू से मेधावी छात्र हैं। हालांकि, उनकी पूरी पढ़ाई गांव के प्राइमरी स्कूल और दादरी के इंटर कॉलेज में हिंदी माध्यम से हुई है। वह फिलहाल आइटीबीपी में प्रशिक्षणरत हैं। 
 

Share this story