GATE Result 2022 : gate.iitkgp.ac.in गेट रिजल्ट जारी, यहाँ चेक करें Direct Link

GATE Result 2022: gate.iitkgp.ac.ing Result Out, Check Direct Link Here

GATE Result 2022 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। गेट परीक्षा के स्कोरकार्ड 21 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे। 

गेट 2022 स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल के लिए वैध है। इस साल आईआईटी खड़गपुर ने 5 और 6 फरवरी और 12 और 13 फरवरी को गेट 2022 परीक्षा आयोजित की।

रिक्शा चालक का बेटा Sangam Raj 96.4 अंक लाकर बना टॉपर , बनना चाहता है IAS अधिकारी

गेट परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में एमटेक और एमएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।  गेट का संचालन भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई (आईआईटी मद्रास) और रुड़की द्वारा किया जाता है। गेट 2022 का संचालन आईआईटी खड़गपुर कर रहा है। इसके अलावा कुछ सार्वजनिक उपक्रमों में भर्ती के दौरान गेट स्कोर से नौकरी मिलती है। 

GATE 2022 results: ऐसे देखें परिणाम


स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2-  "GATE 2022 Result" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपनी ब्रांच दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4- आपका GATE 2022 परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसी का प्रिंट आउट लें।

Share this story