CISCE ICSE 10th Result 2022 : पुणे की हरगुण कौर ने किया टॉप, रिजल्ट cisce.org पर जारी

CISCE ICSE 10th Result 2022 , cisce.org : आईसीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस वर्ष 99.97 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट 99.98 फीसदी और लड़कों का रिजल्ट 99.97 फीसदी रहा। पुणे की हरगुण कौर ने 500 में से 499 मार्क्स (99.80 फीसदी) हासिल पूरे देश में टॉप किया है। यशवी जैन 97.80 फीसदी अंकों के साथ दिल्ली में पहले नम्बर पर रहीं।परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।
ICSE 10th Result 2022: घोषित हुए 10वीं के परिणाम, 99.97% छात्र हुए पास
सीआईएससीई आईसीएसई 10वीं फाइनल मार्क्स में दोनों सेमेस्टर का समान वेटेज है। जो छात्र किसी भी सेमेस्टर में उपस्थित नहीं हुआ, उसका परिणाम घोषित नहीं किया गया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने कक्षा 10वीं (आईसीएसई) का परिणाम मोबाइल एसएमएस से भी देखने की व्यवस्था की है। छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें - ICSE<स्पेस>
ICSE 10th Result 2022 Link
- इस वर्ष ICSE 10वीं की परीक्षा 231,063 ने दी थी जिसमें 125,678 लड़के और 105,385 लड़कियां थीं।
- इस वर्ष 99.97 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट 99.98 फीसदी और लड़कों का रिजल्ट 99.97 फीसदी रहा।
- पुणे की हरगुण कौर ने 500 में से 499 मार्क्स (99.80 फीसदी) हासिल पूरे देश में टॉप किया है।
- यशवी जैन 97.80 फीसदी अंकों के साथ दिल्ली में पहले नम्बर पर रहीं।