दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, विजेंद्र गुप्ता पूरे सत्र से निष्कासित, BJP नेताओं का प्रदर्शन
Sep 1, 2022, 12:43 IST

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा। विधानसभा में भ्रष्टाचार के मामले पर चर्चा करने के लिए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला में जमकर बहस हुई, जिसके बाद उपाध्यक्ष ने विजेंद्र गुप्ता को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया।
मेरठ में पीएनबी बैंक के मैनेजर गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा, हत्यारों ने खुद बताई पूरी कहानी
वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष ने हंगामा करने के चलते भाजपा के अभय वर्मा, अजय महावर, अनिल वाजपेई को पूरे दिन के लिए सदन से निकाल दिया गया। इसके बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ विधानसभा सदन के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। उन्होंने विधानसभा के गेट के पास दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला जलाया।