दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सागर हत्याकांड में सुशील पहलवान के 2 सहयोगियों को पकड़ा
Dec 8, 2022, 19:23 IST

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सागर धनखड़ हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दोनों आरोपियों को यूपी के बागपत से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ओलंपियन सुशील पहलवान के दो फरार साथी जोगिंदर काला और अंकित डबास को गिरफ्तार किया है। दोनों पहलवान सागर हत्या के बाद से फरार थे। पुलिस ने दोनों को बागपत यूपी से गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर 50- ₹50 हज़ार का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस गुरुवार को प्रेस वार्ता कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी देगी।