दिल्ली : जहांगीरपुरी में देर रात भिड़े दो पक्षों के लोग, फिर चले पत्थर, कई गाड़ियों में तोड़फोड़

Delhi: People of two sides clashed late night in Jahangirpuri, then stones were thrown, many vehicles were vandalized

 

Delhi News: दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक बार फिर हिंसक झड़प हुई है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई है। ये घटना मंगलवार देर रात को जे ब्लाक में घटी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।बताया जा रहा है कि बीती रात दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर पथराव करने लगे। सीसीटीवी फुटेज में लोगों को पथराव करते देखा जा सकता है।

 

कई वाहन भी क्षतिग्रस्त

इस घटना में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस की कई टीमों को तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त भी कर रही है।

 

हिरासत में दो आरोपी

डीसीपी नार्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी ने बताया कि इस मामले में जहांगीरपुरी के रहने वाले दो आरोपियों विशाल और वीरू को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र पार्क पुलिस थाना इलाके में दो दिन पहले कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। जहीर नाम का एक शख्स और उसका दोस्त उन लड़कों की तलाश में आए थे। दोनों नशे में थे और उन्होंने पथराव किया। गाड़ियों की शीशे भी तोड़े गए।
उन्होंने कहा कि घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं है, क्योंकि दोनों पक्षों के लोग एक ही समुदाय के हैं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

Jahangirpuri Bawal


 

घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं

डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र पार्क पुलिस थाना इलाके में दो दिन पहले कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी झगड़े को लेकर जहीर नाम का एक शख्स और उसका दोस्त उन लड़कों की तलाश में आए थे। दोनों नशे में थे और उन्होंने पथराव किया। गाड़ियों की शीशे भी तोड़े गए। उन्होंने कहा कि घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं है, क्योंकि दोनों पक्षों के लोग एक ही समुदाय के हैं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

 

Share this story