दिल्ली: पटपड़गंज गत्ते की फैक्ट्री में लगी आग, व्यक्ति की मौत, पांच गंभीर रूप से झुलस गए

Delhi: Fire breaks out in Patparganj cardboard factory, one dead, five seriously burnt

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गत्ते की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पूर्वी दिल्ली का पटपड़गंज इलाका औद्योगिक क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। यहां कई फैक्ट्रियां संचालित की जाती है। इस इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। बुधवार को करीब एक बजे के आसपास एक गत्ते की फैक्ट्री में आग लग गई।

CM हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के यहां ED रेड में मिलीं दो AK-47, खनन घोटाले में कसा शिकंजा

दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

फैक्ट्री से निकलते भयंकर धूंए को देख लोग सहम गए। साथ इलाके में हड़कंप मच गया। आग लने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंची और आग को काबू करने में जुट गईं थी। हादसे में फैक्ट्री में काम करने वाले वीरू (28 साल) की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



शॉर्ट सर्किट होने की जताई जा रही संभावना

गत्ते के फैक्ट्री में आग कैसे लगी अभी इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन लोगों में चर्चा है कि शॉर्ट सर्किट होने से संभावतः आग लगी होगी। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। बताया जाता है कि दोपहर एक बजे के आसपास दमकल को आग लगने की सूचना दी गई थी।

इससे पहले भी लग चुकी है भयानक आग

इससे पूर्व 2020 में भी एक पेपर प्रिटिंग प्रेस में आग लगी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची थीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। बता दें कि पटपड़गंज पूर्वी दिल्ली का एक बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया है। आनंद विहार से सटे इस इलाके में कई फैक्ट्रियां हैं।

Share this story