दिल्ली के शाहदरा के गीता कॉलोनी मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आये, पति की मौत; पत्नी बुरी तरह घायल

Couple who went out on Geeta Colony morning walk in Shahdara, Delhi was hit by a speeding vehicle, husband dies; wife badly injured

दिल्ली में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई है। घटना शाहदरा के गीता कॉलोनी में रविवार की सुबह घटित हुई। मृतक अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार इसकी जानकारी दी।

Redmi Note 10T 5G की खरीद पर भारी डिस्काउंट,जानें कीमत और ऑफर्स

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हीरालाल अपनी पत्नी के साथ सैर पर निकले थे। कुछ ही देर बाद दंपति वाहन की चपेट में आ गए। अधिकारी ने कहा, 'दुर्घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष को सुबह करीब 6:45 बजे फोन आया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दंपति को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में, बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया और जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है।'

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लापरवाही से हुई मौत और तेज रफ्तार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच की जा रही है। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार दंपति को रौंदते हुए चली गई।

Share this story