अरविंद केजरीवाल आज करेंगे 'मेक इंडिया नंबर वन मिशन' की शुरुआत, बताएंगे इसकी विशेषताएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल मंगलवार को मेक इंडिया नंबर वन मिशन (Make India number one mission) की शुरुआत करेंगे। इसके लिए दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम को चुना गया है।तय कार्यक्रम के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal, National Convener of Aam Aadmi Party) मंगलवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत करेंगे।
आगरा: तिरंगा यात्रा में तीन युवकों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, केस दर्ज
मेक इंडिया नंबर वन मिशन की शुरुआत करने के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद इस मिशन की विशेषताएं बताएंगे। इस अभियान का फोकस 2024 का लोकसभा चुनाव माना जा रहा है। इस अभियान को लॉन्च करने के बाद इसे लेकर अरविंद केजरीवाल पूरे देश का दौरा करेंगे।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल जिस अभियान की मंगलवार को शुरुआत करने जा रहे हैं, उसका वे अपने भाषणों में कई बार उल्लेख कर चुके हैं।पिछले दिनों एक पत्रकार वार्ता में अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया था कि क्या भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन सकता है। इस पर उनका जवाब था कि क्यों नहीं? श के लोग मिलकर एक साथ काम करें तो इसमें कोई मुश्किल नहीं है। जब देश बढ़ेगा तो सभी बढ़ेंगे। 130 करोड़ लोग साथ आएंगे तो सब हो जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा था कि किसान, वकील, डाक्टर, नौकरीपेशा जैसे अन्य सभी लोग जब एक साथ आएंगे तो राष्ट्र नंबर वन बनेगा। जब हम सब पहले एक साथ आए थे तो हमने देश से अंग्रेजों को खदेड़ दिया था, अब हम सब को फिर से एक साथ आना होगा तभी हम नंबर वन राष्ट्र बन पाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, चार कामों को देनी होगी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर कहा कि अगर हमें बेहतर देश बनना है तो चार कामों पर फोकस करना होगा।
पहला, देश के अंदर जितने भी सरकारी स्कूल हैं, सबको शानदार बनाना पड़ेगा।
दूसरा, ढेर सारे नए सरकारी स्कूल खोलने पड़ेंगे।
तीसरा, पूरे देश के अंदर जितने कच्चे टीचर हैं, उनको पक्का करना पड़ेगा और बहुत बड़े स्तर पर नए शिक्षकों की भर्ती करनी पड़ेगी।
चौथा, शिक्षकों की शानदार ट्रेनिंग करानी पड़ेगी और अगर जरूरत पड़ेगी, तो विदेशों में ट्रेनिंग करानी पड़ेगी। हम लोगों ने दिल्ली में अपने शिक्षकों की विदेशों में ट्रेनिंग कराई है।
ये चार काम हम कर देंगे, तो भारत अमीर देश बन जाएगा। भारत का एक-एक आदमी अमीर बन जाएगा।