Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 37 किलो गांजा बरामद

Ganja smuggler arrested by Bisrakh police station of Greater Noida, 37 kg ganja recovered

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 37 किलो 470 ग्राम गांजा भी बरामद किया। आरोपी गांजे को आंध्रप्रदेश से लेकर आया था। दिल्ली में सप्लाई करने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इसको पकड़ लिया।

मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर में लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में बुधवार को ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। दरसअल बिसरख पुलिस थाना क्षेत्र के चिपयाना अंडरपास के नजदीक चेकिंग कर रही थी, तभी एक मारुति कार आती हुई पुलिस को दिखाई दी। उसे चेकिंग के लिए रोका तो गाड़ी सवार युवक घबराने लगा। पुलिस ने उसकी गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें गांजे की खेप बरामद हुई।

पुलिस ने इस दौरान उसकी गाड़ी से 37 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस गांजे की कीमत बाजार में करीब 2,50,000 रुपये है। पुलिस ने इस दौरान मुन्ना नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया, जो कि मूल रूप से समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Leopard Attack in Ghaziabad: गाजियाबाद की कोर्ट में घुसा तेंदुआ, कई लोगों को किया घायल, कोर्ट में मचा हड़कंप।

थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि आरोपी को गांजे को लेकर दिल्ली जा रहा था, लेकिन चेकिंग के दौरान ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।

Share this story