Ghaziabad: खिड़कियों पर लटककर रहे थे स्टंटबाजी, तीन गिरफ्तार, कार भी हुई सीज

गाजियाबाद में ईको स्पोटर्स की खिड़कियों पर लटककर स्टंटबाजी करने वाले तीन लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी भी सीज कर दी गई है। पुलिस ने बताया, 8 जनवरी को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट रोड पर गौर सिटी अभयखंड के नजदीक एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ लड़के कार से स्टंटबाजी कर रहे थे। ईको स्पोटर्स गाड़ी की खिड़कियों पर कई लड़के लटके हुए थे। लाल रंग की एक दूसरी कार सवार लड़के भी स्टंट कर रहे थे, लेकिन इस कार नंबर की पहचान नहीं हो पाई।
पकड़े गए तीनों लड़के दिल्ली के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि ईको स्पोटर्स सवार 5 में से 3 लड़कों को पकड़ लिया गया है। इनकी पहचान उबेर, समीर और इरफान के रूप में हुई है। ये सभी दिल्ली में आईपी एक्सटेंशन व मंडावली के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों की उम्र 19 से 24 साल के बीच है। स्टंट में प्रयुक्त दिल्ली नंबर की ईको स्पोटर्स कार को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि स्टंट में शामिल अन्य दो लड़कों को भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त ईको स्पोटर्स कार भी सीज कर दी है।