Noida News: नोएडा के ओयो होटल में महिला की हत्या, महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान, पति की शिकायत पर प्रेमी गिरफ्तार

Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी स्थित ओयो होटल (Oyo Hotel) में महिला की हत्या। आरोपित पुलिस की हिरासत में। मृतका और आरोपित होटल में मिलने आए थे। आरोपित महिला का रिश्तेदार है। पुलिस के अनुसार, महिला के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। महिला शुक्रवार दोपहर को उससे मिलने ओयो होटल आई थी। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। पति तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृत महिला की पहचान 38 वर्षीय अनीता पत्नी राजेंद्र बाबू निवासी इटावा के रूप में हुई। अनीता अपने पति के साथ हाल में चोटपुर कॉलोनी में किराये पर रह रही थी। राज विला होटल के कर्मचारियों ने बताया कि अनीता शुक्रवार की दोपहर को सोनू नामक युवक के साथ आई थी।
देर शाम जब होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा तो अनीता बाथरुम में लहूलुहान हालत में मृत पड़ी हुई थी और कमरे से सोनू फरार था। पुलिस ने मृतका के पति राजेंद्र बाबू को इस हादसे की सूचना दी गई। राजेंद्र ने बताया कि सोनू उनका दूर का रिश्तेदार है और वह भी हाल में चोटपुर कॉलोनी में उनके पड़ोस में रह रहा है। राजेंद्र कुमार एक कंपनी में मजदूरी का काम करता है। वहीं हत्यारोपी सोनू कुमार गारमेंट की एक कंपनी में कटिंग का काम करता है।
सिर व चेहरे पर भारी चीज से किया हमला
पुलिस ने बताया कि कल रात करीब साढ़े आठ बजे ओयो होटल के मैनेजमेंट ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीता के शव को कब्जे में लिया। अनीता के सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले है। महिला के शव को पोस्टमार्टमें के लिए भेज दिया गया है। महिला के दो बच्चे लड़के है। इसमें बड़े लड़के की उम्र करीब 18 साल है।
ओयो होटल के बाथरुम में मिला शव
छिजारसी कॉलोनी स्थित राज विला ओयो होटल के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी एक कमरे के बाथरुम में महिला का लहूलुहान शव पड़ा हुआ है। हत्यारोपी वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने महिला की पहचान करते हुए। उसके पति राजेंद्र को इसकी जानकारी दी। राजेंद्र की शिकायत पर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया गया।
प्रेमी ने बुलाया था होटल
अनीता अपने पति के साथ चोटपुर कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। वे मूल रूप से इटावा के रहने वाली थी। प्रेमी सोनू उसका दूर का रिश्तेदार है। पिछले कुछ दिनों से सोनू नोएडा के चोटपुर कालोनी में किराए के मकान में रहने लगा। दोनों के बीच काफी नजदीकी बढ़ने लगी। इसके बाद शुक्रवार शाम को उसने अनीता को ओयो होटल बुलाया।
सोनू की होने वाली थी शादी
पुलिस ने बताया कि सोनू की शादी जल्द होने वाली थी। अनीता इसका विरोध कर रही थी। अनीता बार बार सोनू पर शादी नहीं करने का दवाब बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि उसने किसी भारी हथियार से उस पर हमला कर हत्या कर दी। ओयो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, एंट्री रजिस्टर सहित अन्य चीजों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी सोनू से पूछताछ की जा रही है।