Sex racket busted Noida : नोएडा पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा, OYO होटल में मिलीं 7 लड़कियां, 4 लोग गिरफ्तार

Sex racket busted in OYO Hotel


Noida Sex Racket: नोएडा के प्रीमियम होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा (Sex racket busted in OYO Hotel) गया। एक कमरे से 7 लड़कियां रेस्क्यू की गईं। 4 लड़कियां दिल्ली और 3 नोएडा की थीं। पुलिस को देखकर उन्होंने कहा-हमसे जबरन गलत काम कराया जा रहा था। पुलिस ने लड़कियों को नारी निकेतन में भेजा है। पूछताछ में सामने आया कि उन्हें 5 से 8 हजार रुपए एक विजिट का पेमेंट होता था। मुख्य सरगना साहिल और उसकी पत्नी फरार बताए जा रहे हैं। होटल के कमरों में 4 लड़के भी पकड़े गए हैं।

कमरे ओयो ऐप से होते थे बुक

सेक्टर-41 में प्रीमियम होटल है। बुधवार रात करीब 11.30 एसीपी रजनीश वर्मा अपनी टीम के साथ होटल पहुंचे। यहां कमरे से 7 लड़कियां मिली। 4 लड़के भी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पूछताछ में वो ये नहीं क्लियर कर पाए कि वो होटल में क्यों आए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। होटल स्टाफ के मुताबिक, ये फ्लैट थे। जिनकी बुकिंग ओयो ऐप के जरिए होती थी। इसमें कौन ठहर रहा है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं होती थी।

ऑनडिमांड होती थी डीलिंग

लड़कियों ने बताया कि उन्हें साहिल नाम का शख्स यहां लेकर आया है। उसकी पत्नी भी उन्हें प्रेशराइज करती थी। गलत काम नहीं करने पर धमकी दी जाती थी। ऐसे में वो लोग मजबूर थीं। पूछताछ में सामने आया कि क्लाइंट के कहने पर ही इन लड़कियों को होटल में लाया जाता था। इसके बाद क्लाइंट के सामने इनको दिखाया जाता था। ये सब काम ऑन डिमांड होता था। इस छापेमारी से पहले मुख्य सरगना साहिल अपनी पत्नी के साथ भाग निकला है। साहिल को ट्रैक किया जा रहा है। इस मामले में जो भी ट्रांजैक्शन हुए है वो उसकी पत्नी शिवानी के अकाउंट में हुए है। पुलिस साहिल की पत्नी के खातों की जांच कर रही है।

Sex racket busted in OYO Hotel

डेढ़ महीने से शुरू हुआ रैकेट

एसीपी ने रजनीश वर्मा ने बताया कि इस काम को शुरू हुए करीब डेढ़ महीना हो चुका था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर यहां से लड़कियों को रेस्क्यू किया है। लड़कियों को लाने और ले जाने के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने इस मामले में गजेन्द्र कुमार, आलोक सिंह, प्रवीण सिंह और धर्मेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने देर रात सेक्टर-41 के होटल को सील किया है। यहां दिल्ली और एनसीआर से ग्राहक बुलाए जा रहे थे। आरोपियों के पास से तकरीबन 15 मोबाइल फोन, ट्रांजैक्शन के दस्तावेज सहित अन्य समान बरामद किया गया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Share this story