Noida News: नोएडा कैलाश अस्पताल में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला CCU वार्ड में भर्ती, सीने में उठा था दर्द

Noida News: हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला (Himachal Rajyapal Shiv Pratap Shukla) को नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल (Noida Kailash Hospital) में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात सीने में तेज दर्ज की शिकायत के बाद उनको अस्पताल लाया गया। यहां सीसीयू वार्ड के बेड नंबर एक पर उनका इलाज किया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया क उनकी हालत अभी स्थिर है। जांच की जा रही है। ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। वे यहां किसी निजी काम से आए थे।
शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल है। शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्र पुर के रहने वाले हैं। वह चार बार विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। शुक्ला ने अपना सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया।
शुक्ला गोरखपुर से 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार चार बार विधायक रहे। देश में लगे आपात काल के दौरान उन्हें 26 जून, 1975 को जेल भी जाना पड़ा। वह 18 महीने बाद साल 1977 में जेल से छूटे। साल 2002 में विधानसभा चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा के लिए संगठन का काम करना शुरू किया।